विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2026

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए बनाएं टेस्टी एवोकाडो टोस्ट, नोट करें ये वाली रेसिपी, चाटते रह जाएंगे उंगली

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी और हेल्दी एवोकोडो टोस्ट. नोट कर लें रेसिपी.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए बनाएं टेस्टी एवोकाडो टोस्ट, नोट करें ये वाली रेसिपी, चाटते रह जाएंगे उंगली
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए बनाएं एवोकोडो टोस्ट.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में हर रोज कुछ नया और हेल्दी क्या बनाएं ये सोचना एक डिफिकल्ट टॉस्क होतै है. क्योंकि आप अपने बच्चे को कुछ ऐसा बनाकर देना चाहते हैं जो उसे मन से खाए भी और उसमें सभी तरह के पोषक तत्व भी पाए जाएं. ऐसे में एवोकाडो टोस्ट एक आसान और पौष्टिक ऑप्शन हो सकता है. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये जल्दी बन जाता है और स्वाद में भी बहुत अच्छा लगता है. बता दें कि ये रेसिपी बच्चे और बड़ों सभी को पसंद आएगा. तो चलिए आपको बताते हैं टिफिन में स्पेशल एवोकाडो टोस्ट बनाने का आसान तरीका.

एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • ब्राउन ब्रेड – 2 स्लाइस
  • एवोकाडो – 1
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
  • ऑलिव ऑयल या मक्खन – 1 चम्मच
  • (ऑप्शनल) टमाटर, खीरा या उबला अंडा / पनीर

एवोकाडो टोस्ट बनाने की रेसिपी

एवोकाडो टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को तवे या टोस्टर में हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें. अब आपको एवोकाडो को बीच से काटकर के इसका गूदा निकाल लेना है और एक बाउल में डालकर अच्छे से मैश कर लें. अब इसमें कटी हुई सब्जियां, नींबू, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब इस फिलिंग को ब्रेड पर अच्छी तरह से फैलाएं और दूसरी ब्रेड से कवर करें. आपको एवोकाडो टोस्ट बनकर तैयार है. इसे केचप या फिर हरी चटनी के साथ पैक करें.

ये भी पढ़ें:  Kid's Lunchbox Recipe: रोज के टिफिन की टेंशन खत्म, ट्राई करें टेस्टी पालक पनीर पराठा

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Lunchbox Recipe, Avacado Toast Recipe, How To Make Avacado Toast, Avacado Toast Kaise Banate Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com