विज्ञापन

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी आलू-मटर चाट, नोट कर लें रेसिपी

Aloo-Matar Recipe: सर्दियों के मौसम में हम सीजनल चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं. ऐसे में हम मटर को कैसे भूल सकते हैं. अगर आप भी अपने बच्चे के लंच के लिए कुछ टेस्टी बनाकर देना चाहते हैं तो आपको आलू-मटर की ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी आलू-मटर चाट, नोट कर लें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन में बनाएं टेस्टी आलू-मटर.

Aloo-Matar Recipe: सर्दियों के मौसम में हम सीजनल चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं. ऐसे में हम मटर को कैसे भूल सकते हैं. अगर आप भी अपने बच्चे के लंच के लिए कुछ टेस्टी बनाकर देना चाहते हैं तो आपको आलू-मटर की ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी. आलू और मटर को मिर्च और लहसुन के साथ पकाया जाता है और फिर इसको खाया जाता है. ये खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी. 

आलू-मटर बनाने के लिए सामग्री 

ये भी पढ़ें: Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के टिफिन मे बनाएं टेस्टी मटर सैंडविच, बच्चा खाकर हर रोज खाने की करेगा जिद

  • 3-4 आलू ( नए वाले)
  • 250 ग्राम मटर
  • स्वादानुसार नमक 
  • 1-2 हरी मिर्च 
  • 3-4 कली लहसुन
  • चुटकी भर जीरा
  • तेल

रेसिपी 

आलू मटर बनाने के लिए सबसे पहले मटर को छीलकर अलग कर लें. अब आलू को धोकर साफ कर लें और रइसको छोटे-छोटे पीस में काट लें. अब कढ़ाई में तेल डालें, इसके गर्म होने पर इसमें जीरा, हरी मिर्च और लहसुन डालकर हल्का सा फ्राई करें और इसमें हरी मटर और आलू डालकर मिक्स करें. अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और धीमी आंच पर इसको ढ़ककर पकने के लिए रख दें. थोड़ी-थोड़ी देर में इसको खोलकर चलाते रहें. जब आलू और मटर पक जाएं और सॉफ्ट हो जाएं तो ये बनकर तैयार है. इसका ढ़क्कन खोलकर खोलकर इसको कुछ देर तक फ्राई करें जब तक इसका पानी ना सूख जाए. आपके मटर-आलू बनकर तैयार है. इसे लंच में पैक करें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aloo Matar Recipe, How To Make Aloo Matar Cutlet, Kids Lunchbox Recipe Ideas, Quick Lunchbox Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com