विज्ञापन

खट्टे दही को फेंकने की नहीं, स्वाद बढ़ाने की चीज समझिए, कढ़ी के अलावा इन मजेदार डिश में भी करें इस्तेमाल

अगर गर्मियों के मौसम में आपका दही भी खट्टा हो जाता है और आपको उसको फेंकने का मन नहीं करता है. हर बात कढ़ी भी नहीं बना सकते हैं. तो जानिए खट्टे दही का इस्तेमाल किन-किन डिश को बनाने में किया जा सकता है.

खट्टे दही को फेंकने की नहीं, स्वाद बढ़ाने की चीज समझिए, कढ़ी के अलावा इन मजेदार डिश में भी करें इस्तेमाल
खट्टे दही से सिर्फ कढ़ी ही नहीं बल्कि इन चीजों मे भी कर सकते हैं इस्तेमाल.

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन खूब किया जाता है. लेकिन गर्मी के मौसम में दही के साथ अक्सर ये दिक्कत हो जाती है कि दही खट्टा हो जाता है. या फिर जामन के खट्टा होने पर दही भी खट्टा ही जमता है. दही के खट्टा होने पर अक्सर लोग उसकी कढ़ी बना लेते हैं. लेकिन हर बार कढ़ी ही बने ऐसा तो पॉसिबल नही है. जिसकी वजह से कई बार लोग खट्टे दही को बेकार समझकर फेंक देते हैं. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि खट्टे दही का इस्तेमाल भी आपकी कई डिश के स्वाद को बढ़ाने में मदद कर सकता है. खट्टे दही से सिर्फ कढ़ी ही नहीं बल्कि और भी कई चीजों को बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका हल्का खट्टापन खाने में एक अलग स्वाद और टेक्सचर जोड़ता है. तो चलिए आपको बतात हैं कि आप खट्टे दही को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

हालांकि यहां पर एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दही सिर्फ खट्टा हो, खराब या उससे बदबू ना आ रही हो.

1. पराठों के आटे मे मिलाएं

अगर आपको पराठे और रोटी को ज्यादा सॉफ्ट करना है तो आप आटा गूंथते समय थोड़े के खट्टे दही को मिला सकते हैं. इसके बाद पानी से आटा गूंथ कर तैयार कर लें. दही से आटा गूंथने से उसमें नमी बनी रहती है. पराठे और रोटी सॉफ्ट बनते हैं और इसके साथ ही इसका स्वाद भी अच्छा आता है.

2. मैरिनेशन का सीक्रेट 

इसके साथ ही खट्टे दही का इस्तेमाल आप पनीर, सोया या सब्जियों को मैरिनेट करने के लिए भी कर सकते हैं. खट्टा दही मसालों को अच्छी तरह से सोखने में मदद करता है. इसके साथ ही ये आपकी डिश को फ्लेवरफुल बनाता है. हालांकि याद रखें कि दही कितना खट्टा है उस हिसाब से ही इसकी मात्रा का इस्तेमाल करें. 

3. साउथ इंडियन स्टाइल दही बेस्ड डिश

खट्टे दही का इस्तेमाल साउथ इंडियन कई डिश को बनाने में किया जाता है. दही के साथ सब्जियों को पकाकर तैयार कर उसमें नारियल और मसालों का फ्लेवर इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा सकता है.

4. बेसन के चीले और ढोकला 

बेसन के चीले या फिर ढोकला बनाने के लिए इसका घोल तैयार करने के लिए भी आप खट्टे दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बैटर को लाइट और फ्लफी बनाने में मदद करता है. 

5. क्रीमी डिप और चटनी तैयार करें

इसके साथ ही आप खट्टे दही में मेयोनीज मिलाकर कई तरह की डिप्स भी तैयार कर सकते हैं. जिसको आप सैंडविच या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं. दही के साथ मेयोनीज मिलाने पर ये इसके खट्टेपन को कम करने में मदद करती है.

6. केक और बेकिंग 

अगर आपको बेकिंग पसंद है और आप एगलेस बेकिंग करते हैं तो ऐसे में दही आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है. खट्टा दही केक को नमी देने के साथ हल्का टेक्सचर भी देता है. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • खट्टे दही का इस्तेमाल करने से पहले उसकी महक, रंग और बनावट का ध्यान जरूर रखें. अगर उससे खराब महक आए या फिर फफूंदी दिखाई दे तो उस दही का इस्तेमाल ना करें. 
  • इसके साथ ही अगर दही बहुत ज्यादा खट्टा है तो उसका इस्तेमाल कितनी मात्रा में करना है इसका ध्यान रखें. ज्यादा खट्टे दही का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बिगाड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: प्याज के पकौड़ों को दें नया ट्विस्ट, इस सीक्रेट मसाले से कई गुना बढ़ेगा स्वाद

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khatta Dahi Recipes, Sour Curd Dhokla, Sour Curd Recipes, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com