इस वक्त जिस तरह से हर जिन मौसम करवट बदल रहा है. कभी तेज धूप तो शाम को तेज बारिश और सुहाना मौसम ऐसे में चाय और पकौड़े जितना परफेक्ट कॉम्बिनेशन और कोई नहीं हो सकता है. पकौड़े तो कई तरह के होते हैं लेकिन प्याज के पकौड़े अमूमन हर कोई पसंद करता है. लेकिन हमेशा एक जैसे पकौड़े खाने में वो मजा नहीं आता है. ऐसे में आज हमारे पास पकौड़े बनाने की एक ऐसी रेसिपी है जो किसी भी पकौड़े के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा.
हम जिस मसाले की बात कर रहे हैं वो शेयर यूट्यूब चैनल Eat Yammiecious में शेयर की गई है. तो चलिए जानते हैं अलग स्टाइल प्याज पकौड़े की रेसिपी शेयर की है. इसमें उन्होंने एक ऐसे मसाले के बारे में बताया है जो आपकी पकौड़ी को चटपटा और क्रिस्पी बना देता है.
प्याज पकौड़े बनाने की रेसिपी
सामग्री
- 4-5 प्याज ( लंबाई में कटे हुए)
- 2 कच्चे आलू ( कद्दूकस किए हुए)
- हरा धनिया की पत्ती
- 3-4 हरी मिर्च
- 1 इंच का अदरक का टुकड़ा
- 4-5 लहसुन की कलियां
- एक टेबलस्पून धनिया के दानें
- एक टीस्पून मैंने जीरा
- सौंफ
- एक टीस्पून सफेद तिल
- 1/2 टीस्पून अजवाइन
- 1/2 टीस्पून कुटी लाल मिर्च
- 1/2 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- 1/2 टीस्पून चाट मसाला
- 1/2 टीस्पून से भी कम गरम मसाला
- स्वादानुसार काला नमक
- स्वादानुसार सफेद नमक
- 1 कप बेसन
- हल्दी चुटकीभर
- 1 टेबलस्पून चावल का आटा
- 1 टेबलस्पून कॉर्न स्टॉर्च
विधि
- हरा धनिया, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, धनिया के दानें, जीरा, सौंफ और जीरा सभी चीजों को मिक्सर जार में डालें और मिक्सी को रोक-रोक करके ग्राइंड कर लें. इस मसाले को दरदरा रखना है पेस्ट नहीं बनाना है. बस आपका मैजिक मसाला बनकर तैयार है.
- अब एक बाउल में कटा हुआ प्याज डालें और उसमें 2 कद्दूकस किए हुए आलू डाल दें. ध्यान रखें कि आलू को कद्दूकस कर के आपको उनको अच्छे से धुलना है. ताकि उनका स्टार्च निकल जाए.
- अब प्याज और आलू में अजवाइन को हाथों से मसलकर डालें. कुटी हुई लाल मिर्च (आप जितना तीखा खाते हैं उस हिसाब से)
- अब इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला और काला नमक डाल दें.
- इसके बाद इसमें सफेद नमक, हल्दी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. इसको मिक्स करने के लिए चम्मच का इस्तेमाल करें. क्योंकि इसकी मिर्च हाथों में लगने पर जलन होगी.
- अब इसमें चावल का आटा और कॉर्न स्टॉर्च डाल देगें.अब बेसन डालकर सभी चीजों को हाथों की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें आपको पानी नहीं मिलाना पड़ेगा. क्योंकि प्याज और आलू से निकला रस इसको गीला कर देगा. अब इसमें तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब हाथों मे तेल लगाकर इनके पकौड़े बनाकर तैयार कर लें. तेल को मीडियम से स्लो आंच पर रखें. ऐसा करने से प्याज और आलू सही के क्रिस्पी पकौड़े बनकर तैयार होंगे.
- इन्हें मीडियम आंच पर ही फ्राई करें. बार-बार पलट-पलट कर पकौड़ों को फ्राई करें. ऐसा करे से पकौड़ियां ज्यादा क्रिस्पी बनेंगी.
आपको पकौड़िया बनकर तैयार हैं. इन्हें केचप या हरी चटनी के साथ खाएं और स्वाद के साथ मौसम का मजा लें.
ये भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी रागी-बनाना डोसे की यह रेसिपी
ये भी पढ़ें: जानिए महाराष्ट्रियन ठेचा पुलाव कैसे बनाते हैं, केवल 15-20 मिनट में तैयार होती है ये आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं