विज्ञापन

आटा गूंथते समय हम उंगलियों के निशान क्यों लगाते हैं, मां ने बताया किचन के इस नुस्खे का राज

Dough Finger Marks Mystery: क्या आप भी रोटी बनाने से पहले आटे पर लगाते हैं उंगलियों के निशान, लेकिन क्या जानते हैं आखिर ऐसा क्यों किया जाता है. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल मे जानें.

आटा गूंथते समय हम उंगलियों के निशान क्यों लगाते हैं, मां ने बताया किचन के इस नुस्खे का राज
Dough Finger Marks: आटे पर क्यों लगाते हैं उंगलियों के निशान. (AI Generated Image)

Dough Finger Marks Mystery:  आज जब में रोटी बनाने के लिए आटा गूंथ रही थी अचानक से मैने देखा कि आटे में मैने उंगलियों के निशान लगाएं. जानें अनजानें सालों से ऐसा मैं करती आ रही थी. क्योंकि बचपन से मम्मी और दादी को ऐसा करते देखा. लेकिन आज मन में ख्याल आया कि आखिर ऐसा क्यों करते हैं. क्या इसके पीछे कोई कारण हैं. फिर मैने मम्मी को कॉल लगाया और पूछा कि आखिर हम आटा लगाने के बाद इसमें उंगलियों के निशान क्यों छोड़ देते हैं. तब मम्मी ने बताया आखिर ऐसा हम क्यों करते हैं. दरअसल  भारतीय परंपराओं में रसोई को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं माना गया. इसे घर की बरकत, स्वास्थ्य और पॉजिटिव एनर्जी से भी जोड़ा जाता रहा है. यही वजह है कि रसोई से जुड़े कई नियम पीढ़ियों से चले आ रहे हैं.भारतीय रसोई में कई ऐसी छोटी-छोटी परंपराएं देखने को मिलती हैं, जिन्हें लोग सालों से बिना सवाल किए निभाते आ रहे हैं. कभी खाना बनाते समय कुछ खास नियम माने जाते हैं, तो कभी पूजा-पाठ से जुड़ी मान्यताओं का असर रसोई तक दिखाई देता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

उंगली के निशान बनाने के पीछे क्या मान्यता है? (What is the Belief Behind These Finger Marks?)

मम्मी ने बताया दादी के टाइम से ही वो ऐसा करती थीं क्योंकि बड़े परिवार में रहते थे. आटा ज्यादा लगाया जाता था. मिलकर सब लोग काम करते हैं. इसलिए आटा लगाने के बाद उंगलियों के निशान लगा देते थे, ताकि घर के दूसरे सदस्य को पता चल जाए कि वो आटा रोटी बनाने के लिए तैयार है. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि मान्यता यह भी मानी जाती है कि उंगली के निशान इस बात का संकेत होते हैं कि यह आटा घर के लोगों के भोजन के लिए तैयार किया गया है, न कि किसी धार्मिक प्रक्रिया के लिए. यही वजह है कि आटा गूंथने के तुरंत बाद उस पर हल्के गड्ढे या निशान बना देते हैं. कई घरों में बाटी, बाफले या दूसरी गोल चीजें बनाते समय भी बीच में हल्का निशान बना दिया जाता है. इसे भी कुछ लोग इसी पारंपरिक सोच से जोड़कर देखते हैं.

हालांकि इन मान्यताओं को धार्मिक और पारंपरिक नजरिए से देखा जाता है और हर घर में इन्हें मानने का तरीका अलग हो सकता है. लेकिन इतना जरूर है कि भारतीय रसोई की ऐसी कई परंपराएं आज भी मौजूद हैं, जिसके पीछे के कारण और कहानी काफी दिलचस्प होती है.

ये भी पढ़ें- किचन चिमनी पर जमी सालों की चिकनाई को झट से साफ कर देगा ये 10 रुपये वाला हैक

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Traditions, Dough Rituals, Why Finger Marks Are Made On Kneaded Dough, Aate Mein Kyu Lagate Hain Ungliyon Ke Nishan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com