When to Mix Salt in Food: नमक आपके किचन में पाई जाने वाली एक ऐसी चीज जो खाने का स्वाद बढ़ा भी सकता है और इसे खराब भी कर सकता है. इसलिए खाना पकाते समय इसकी कितनी मात्रा डालनी है और कब डालनी है इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है. अगर आपके खाने में नमक कम है तो भी उसका स्वाद सही से नहीं आता है. वहीं जब इसमें नमक ज्यादा हो जाए तो खाने का स्वाद बिगड़ जाता है. कई बार होता है कि आप जब खाने में नमक डालकर उसको चखते हैं तो नमक सही लगता है लेकिन बाद में ये कम या ज्यादा हो जाता है. आइए जानते हैं कि खाना बनाते समय नमक कब डालना चाहिए.
खाने में नमक कब डालना चाहिए ( When You Should Mix Salt in Food)
बिना छिलके के नहीं खाने चाहिए ये 5 फल, वर्ना फायदे हो जाएंगे कम, जान लीजिए
चावल और पास्ता
अगर आप चावल या पास्ता बना रहे हैं तो इसको उबालते समय एक चुटकी नमक डालना अच्छा होता है. इसकी वजह है इन चीजों का स्टार्चयुक्त होना, दरअसल ये फूड आइटम्स नमक को सोख लेते हैं. ऐसे में इसे उबालते समय इसमें नमक डालकर सही से मिक्स कर दें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूप
अगर आप कोई भी सूप बना रहे हैं तो आपको नमक आखिर में या फिर किसी भी समय डाल सकते हैं. क्योंकि ये लिक्विड होता है और इसमें नमक आसानी से और जल्दी मिक्स हो जाता है.
छोला-राजमा
छोला-राजमा को बनाने से पहले भिगोया जाता है. ऐसे में आप जब इसको भिगो रहे हैं तो पानी में नमक डाल दें. ऐसा करने से इनके अंदर तक नमक अच्छे से चला जाता है. फिर जब आप इन्हें बनाते हैं तो आपको नमक कम मात्रा में डालना है.
सूखी सब्जी
अगर आप कोई सूखी सब्जी बना रहे हैं तो आपको इसमें मसाला उस समय पर मिला देना चाहिए जब आप मसाले को भून रहे हैं. ऐसा करने से जब आप मसाले में सब्जियों को मिलाते हैं तो नमक समान तौर पर पूरी सब्जी में मिक्स हो जाता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं