विज्ञापन

बिना मैदा और ब्रेड के बनाएं 23 ग्राम प्रोटीन वाली टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट सैंडविच

High Protein Meal: अगर आपको भी चॉकलेट और मीठा खाना बहुत पसंद है, लेकिन फिटनेस का ध्यान रखते हुए खुद को रोक लेते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए हैं.

बिना मैदा और ब्रेड के बनाएं 23 ग्राम प्रोटीन वाली टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट सैंडविच
High Protein Meal: बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए परफेक्ट है ये सैंडविच.
NDTV

Chocolate Sandwich Recipe Without Maida And Bread: आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी हम अपनी सेहत का इतना ख्याल नहीं रख पाते हैं. जितना हमें रखना चाहिए. हममें से ज्यादातर लोग सुबह की जल्दीबाजी में हेल्दी और पोषण से भरपूर नाश्ता बहुत ही कम बना पाते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपके कहें कि आप कम समय में प्रोटीन से भरपूर हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. जिम जाने वाले हों या घर पर वर्कआउट करने वाले, बच्चों के लंच बॉक्स में देना हो या ऑफिस के लिए पैक करना हो ये सैंडविच हर किसी के लिए परफेक्ट हैं. इस रेसिपी को (@dietkundali24) नामक के इंस्टाग्राम डैंडल पर शेयर किया गया है. 

​इस एक सर्विंग में आपको भरपूर पोषण मिलता है. इससे आपके शरीर को लगभग 23 ग्राम प्रोटीन मिलता है और कैलोरी सिर्फ 393 के आसपास रहती है. यानी वजन बढ़ने की चिंता किए बिना आप इसका मजा ले सकते हैं. आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जा सकता है.

इस रेसिपी में क्या-क्या मिलता है-

  • प्रोटीन- 23.6 ग्राम
  • कैलोरी- 397
  • कॉर्ब 51 ग्राम
  • फैट- 10 ग्राम
  • फाइबर- 6.66 ग्राम

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर चॉकलेट सैंडविच- (How To Make Khajur Oats Chocolate Sandwich  Recipe)

  • ​ओट्स- 80 ग्राम
  • ​कद्दू के बीज- 15 ग्राम
  • ​प्रोटीन पाउडर- 1 स्कूप
  • ​कोको पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • ​बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
  • ​खजूर- 50 ग्राम
  • ​दूध- 200 मिलीलीटर

विधि-

  1. सबसे पहले खजूर के बीज निकालकर उन्हें मिक्सी में पीस लें. अगर खजूर थोड़े कड़े हैं, तो उन्हें बनाने से थोड़ी देर पहले दूध में भिगोकर रख सकते हैं.
  2. अब ओट्स को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बना लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में ओट्स पाउडर, कद्दू के बीज, प्रोटीन पाउडर, कोको पाउडर और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह मिला लें.
  3. इस सूखे मिश्रण में पिसे हुए खजूर और दूध मिलाएं. इसे तब तक फेंटें जब तक यह एक स्मूथ और गाढ़ा बैटर न बन जाए.
  4. अब इन सबको एक साथ मिक्सर में पीस सकते हैं.  
  5. अब एक नॉन-स्टिक पैन या सैंडविच मेकर लें. बैटर को उसमें डालें और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी आंच पर पका लें.
  6. ​आपका बिना ब्रेड वाला प्रोटीन चॉकलेट सैंडविच बनकर तैयार है. इसे गर्मागर्म सर्व करें और अपने चॉकलेट क्रेविंग को हेल्दी तरीके से शांत करें.

​क्यों है यह रेसिपी खास- 

  • ​शुगर फ्री- इसमें चीनी की जगह खजूर का इस्तेमाल किया गया है, जो नेचुरल मिठास देता है और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. 
  • ​एनर्जी- कद्दू के बीज और ओट्स शरीर को लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखते हैं और पेट भरा हुआ महसूस करा सकते हैं.
  • ​मसल्स- 1 स्कूप प्रोटीन पाउडर और ओट्स का मेल वर्कआउट के बाद की थकान मिटाने और मसल्स को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें-  High Protein Meal: वजन घटाने के लिए ही नहीं, जिम लवर्स के लिए भी परफेक्ट है 21 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये दलिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chocolate Sandwich, High Protein Vegetarian Meal, Oats Recipe, Khajur Recipes, Recipe For Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com