विज्ञापन

दिल्ली में 2 अक्टूबर को सड़कों पर होगा 6 घंटे रूट डायवर्जन, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 05:00 बजे से लेकर सुबह 11:00 बजे तक ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है. इसके तहत डायवर्जन लागू किया जा रहा है.

दिल्ली में 2 अक्टूबर को सड़कों पर होगा 6 घंटे रूट डायवर्जन, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
2 अक्टूबर को दिल्ली में कौन-कौन रास्ते रहेंगे बंद
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • 2 अक्टूबर को दिल्ली में कौन-कौन से सड़कों पर प्रतिबंध होगा.
  • दिल्ली में सुबह 05:00 बजे से 11:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन.
  • राजघाट जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाजरी जारी की गई है.

2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के राजघाट और विजय घाट पर स्पेशल कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. इस आयोजन में बड़े नेताओं का आना होगा. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक नियमों में बदलाव और डायवर्जन किया गया है. दिल्ली पुलिस ने इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बताया है कि 2 अक्टूबर को कौन-कौन से सड़कों पर प्रतिबंध होगा और डायवर्जन लागू होगा. यह डायवर्जन करीब 6 घंटे का हो सकता है.

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में बताया गया है कि 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 05:00 बजे से लेकर सुबह 11:00 बजे तक ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है. इसके तहत डायवर्जन लागू किया जा रहा है. इसके तहत  विजय घाट, रिंग रोड और उससे जुड़ी सड़कों पर सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

2 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन और रेगुलेशन पॉइंट्स

2 अक्टूबर को दिल्ली के 12 प्रमुख स्थानों और चौराहों पर सुबह के समय ट्रैफिक को डायवर्ट या नियंत्रित किया जा सकता है. इसमें कई प्रमुख रास्ते शामिल हैं.

  • आईटीओ चौक (ITO Chowk)
  • दिल्ली गेट (Delhi Gate)
  • गुरु नानक चौक (Guru Nanak Chowk)
  • शांतिवन चौक (Shantivan Chowk)
  • राजघाट डीटीसी डिपो (Rajghat DTC Depot)
  • आईपी फ्लाईओवर (IP Flyover)
  • सलीम गढ़ वाई-पॉइंट (Salim Garh Y-Point)
  • सलीम गढ़ बाय-पास कट (Salim Garh By-Pass Cut)
  • आईएसबीटी कश्मीरी गेट की तरफ लूप के पास राजा राम कोहली मार्ग
  • सलीम गढ़ फ्लाईओवर के नीचे (Under Salim Garh Flyover)
  • टी-पॉइंट सुभाष मार्ग (T-Point Subhash Marg)
  • निषाद राज मार्ग पर सुनहरी मस्जिद कट

कौन-कौन से प्रमुख रास्ते होंगे प्रभावित

सुबह 5 से 11 बजे के बीच कई प्रमुख रास्तों पर भारी ट्रैफिक या जाम की स्थिति बन सकती है, हालांकि गांधी जयंती की वजह से स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होगी. लेकिन अगर आप घर से निकल रहे हैं तो प्रभावित होने वाले प्रमुख सड़कों के बारे में जान लीजिए.

  • रिंग रोड राजघाट से सलीम गढ़ वाई-पॉइंट / आईएसबीटी कश्मीरी गेट की तरफ जाने वाला रास्ता.
  • निषाद राज मार्ग और राजा राम कोहली मार्ग.
  • बीएसजेड मार्ग (BSZ Marg): आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक.
  • शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक.
  • आसफ अली रोड: दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग की तरफ.
  • गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर तक.
  • राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बायपास तक.

यात्रियों के लिए जरूरी गाइडलाइंस

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट, विजय घाट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट और आईटीओ की तरफ यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी है.

  • अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
  • जहां तक संभव हो सके प्रभावित रास्तों और सड़कों पर जाने से बचें.
  • निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें.
  • सड़कों के किनारे गाड़ी पार्क न करें, केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें.
  • ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें | कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल अब दादरी स्टेशन पर भी रुकेगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और खुर्जा के यात्रियों को बड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Advisory, Rajghat Delhi, Vijay Ghat, Delhi Traffic Diversion Routes, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com