विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2025

केले में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं? जानें किन बीमारियों में है फायदेमंद

Kele Khane Ke Fayde: केले में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं क्या आप यह जानते हैं? अगर नहीं, तो स्टोरी में बने रहिए.

केले में कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं? जानें किन बीमारियों में है फायदेमंद
Kele khane ke kya fayde hain

Kele Khane Ke Fayde: हमारे शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है जिसे पूरा करने के लिए हम अपनी डाइट में तरह-तरह की चीजों को शामिल करते हैं और उन्हीं हेल्दी चीज में से एक है केला. केला खाने से शरीर को अंदर से मजबूत रखा जा सकता है यह तो सभी जानते होंगे, लेकिन इसमें कौन-कौन से विटामिन पाए जाते हैं क्या आप यह जानते हैं? अगर नहीं, तो स्टोरी में बने रहिए.

केले में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

विटामिन बी6: केला विटामिन बी6 का बेहतरीन सोर्स है, जो दिमाग के साथ ही साथ नर्वस सिस्टम को भी ठीक रखने में बेहद मददगार साबित हो सकता है.

विटामिन सी: केले में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है.

विटामिन ए: केले में विटामिन ए की थोड़ी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें: सुबह बासी मुंह गर्म पानी पीने से क्या फायदा होता है? जानकर आज से शुरू कर देंगे पीना

केले खाने से क्या फायदा होता है?

पाचन: केले में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को ठीक रखने में मदद करता है. इसका सेवन पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत दिला सकता है.

हार्ट: केले में मौजूद पोटेशियम दिल के लिए अच्छा माना जाता है. नियमित रूप से इसका सेवन हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम कर सकता है.

अच्छा मूड: केले में मौजूद गुण मन को शांत रखने और चिड़चिड़ापन कम करने में मदद कर सकते हैं.

ग्लोइंग स्किन: केला एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर है, जो त्वचा की चमक को बनाए रखने और बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kele Me Konsa Vitamin Hota Hai, Kela Khane Ke Fayde, Kela Kaise Khana Chahie, Health Benefits Of Banana, Kela Kyu Nahi Sadta Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com