विज्ञापन

दही का खट्टापन कैसे कम करें? जानें दही खट्टी हो जाए तो कैसे बैलेंस होगा स्वाद

शेफ स्नेहा ठक्कर ने खट्टी दही के स्वाद को ठीक करने का एक आसान नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

दही का खट्टापन कैसे कम करें? जानें दही खट्टी हो जाए तो कैसे बैलेंस होगा स्वाद
दही का खट्टापन कैसे कम करें?
(Photo Credit: NDTV)

मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दियों का, खाने के साथ दही हर मौसम में खाई जाती है. ये न केवल खाने के स्वाद को दो गुना बढ़ा देती है, बल्कि दही को सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. अब, ज्यादातर लोग घर पर ही दही जमाकर खाते हैं. ऐसे में कई बार दही जमाते समय गलती से ज्यादा जावन डाल जाता है, जिससे दही खट्टी जमती है. इसके अलावा कई बार ज्यादा दिन तक रखे रहने की वजह से भी दही खट्टी हो जाती है. इस कंडीशन में ज्यादातर लोग दही को फेंक देते हैं. लेकिन आप चाहें, तो एक आसान सी ट्रिक आजमाकर खट्टी दही के स्वाद को ठीक भी कर सकते हैं. शेफ स्नेहा ठक्कर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने खट्टी दही के स्वाद को ठीक करने का ऐसा ही एक आसान नुस्खा बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

दही का खट्टापन कैसे कम करें?

  • शेफ के मुताबिक, अगर आपके पास करीब आधा किलो खट्टी दही है तो उसे एक बड़े बर्तन में निकाल लें. 
  • अब, इसमें थोड़ा बर्फ वाला ठंडा पानी डालें. आपको दही के ऊपर करीब 2 इंच तक ठंडा पानी डालना है. इसके बाद दही को करीब एक घंटे के लिए ऐसे ही ढक्कर छोड़ दें.
  • एक घंटे बाद आप देखेंगे कि दही के ऊपर पानी की हल्की पीली परत जम गई है. धीरे से दही वाला बर्तन उठाएं और धीरे-धीरे कर ऊपर जमा इस पानी को उतार दें. 
  • केवल इतना करने से दही का खट्टापन काफी हद तक कम हो जाता है. अगर दही ज्यादा खट्टी है, तो आप 2 से 3 बार इस तरीके को दोहरा सकते हैं. 
निकले हुए खट्टे पानी का क्या करें?

शेफ स्नेहा ठक्कर बताती हैं कि दही से निकले हुए पानी को फेंकना जरूरी नहीं है. आप चाहें तो इसका इस्तेमाल कढ़ी बनाने में कर सकते हैं. कढ़ी में इस पानी का इस्तेमाल करने से उसका स्वाद और भी अच्छा आता है. 

दही को ज्यादा खट्टा होने से कैसे बचाएं?

शेफ बताती हैं, दही जमाते समय जरूरत से ज्यादा जावन न डालें, ज्यादा जावन की वजह से ही दही खट्टी हो जाती है. इसके अलावा दही जमने के बाद उसे लंबे समय तक बाहर न रखें. जैसे ही दही जम जाए, उसे फ्रिज में रख दें. गर्म दही जल्दी खट्टी होती है. इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप दही को खट्टी होने से बचा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- कुकर में हमेशा चिपके हुए बनते हैं चावल? जानें खिले-खिले चावल बनाने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com