विज्ञापन

कटहल काटते ही हाथ क्यों हो जाते हैं चिपचिपे? जानें कटहल काटने का आसान तरीका, बस अपनाएं ये 5 स्टेप

Kathal Ko Bina Hath Chipchipe Kiye Kaise Katein: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कटहल की सब्जी नज़र आने लगती है. लेकिन जैसे ही आप इसकी सब्जी बनाने के लिए इसे काटते हैं इसका चिपचिपा रस, हाथों और चाकू पर इस तरह चिपक जाता है कि साफ करना मुश्किल हो जाता है. यहां जानें बिना किसी झंझट के कटहल काटने का आसान तरीका.

कटहल काटते ही हाथ क्यों हो जाते हैं चिपचिपे? जानें कटहल काटने का आसान तरीका, बस अपनाएं ये 5 स्टेप
Kathal Ko Bina Hath Chipchipe Kiye Kaise Katein
Unsplash

Kathal Ko Bina Hath Chipchipe Kiye Kaise Katein: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कटहल की सब्जी नज़र आने लगती है, इसकी मसालेदार सब्जी कई  घरों में पसंद की जाती है. यह सब्जी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है की कई लोग इसे वेज मटन कहते हैं. लेकिन जब इसे घर पर काटने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग पीछे हट जाते हैं. वजह है इसका चिपचिपा रस, जो हाथों और चाकू पर इस तरह चिपक जाता है कि साफ करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इसी परेशानी से बचना चाहते हैं, तो सही तरीका जान लेना जरूरी है.

कटहल काटते ही क्यों चिपचिपे हो जाते हैं हाथ?

कटहल के अंदर एक सफेद गाढ़ा पदार्थ होता है, जिसे लेटेक्स (Latex) कहा जाता है. यह प्राकृतिक गोंद (Natural Gum) जैसा होता है. जैसे ही कटहल को काटा जाता है, यह बाहर निकलता है और हवा के संपर्क में आकर ज्यादा चिपचिपा हो जाता है. यही कारण है कि हाथ, चाकू और किचन की सतह तक गंदी हो जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- क्या आपने कभी उबले बादाम खाए हैं? जानिए ब्लैंच्ड बादाम के फायदे और बनाने का तरीका

कटहल काटने से पहले कर लें ये तैयारी

कटहल काटने से पहले थोड़ी तैयारी करना बहुत जरूरी है. अपने हाथों और चाकू पर अच्छी तरह तेल लगा लें. आप सरसों का तेल या कोई भी कुकिंग ऑयल (Cooking Oil) इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे लेटेक्स सीधे त्वचा या चाकू पर चिपकता नहीं है और सफाई आसान हो जाती है.

कटहल को काटते समय मजबूत और बड़ा चाकू इस्तेमाल करें. पहले इसे बीच से दो हिस्सों में काटें. इसके बाद अंदर का सख्त कोर निकाल दें. फिर धीरे-धीरे इसे छोटे टुकड़ों में काटें. ध्यान रखें कि बीच-बीच में चाकू को साफ करते रहें ताकि चिपचिपाहट ज्यादा न बढ़े.

अपनाएं ये 5 सिंपल स्टेप-

  • हाथों और चाकू पर पहले से तेल लगा लें.
  • कटहल को मजबूत सतह पर रखकर बड़े चाकू से काटें.
  • इसे बीच से काटकर अंदर का सख्त हिस्सा निकालें.
  • छोटे टुकड़ों में काटते समय चाकू को बार-बार साफ करें.
  • काम खत्म होने के बाद हाथों को नींबू या तेल से साफ करें.
  • चिपचिपाहट हटाने का आसान तरीका

अगर हाथों पर चिपचिपाहट रह जाए तो क्या करें ?

अगर हाथों पर चिपचिपा पदार्थ रह जाए, तो घबराएं नहीं. थोड़ा सा नींबू का रस या तेल लेकर हाथों पर रगड़ें. इससे लेटेक्स आसानी से निकल जाता है. इसके बाद साबुन से हाथ धो लें.

कटहल काटना मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन सही तरीके से यह काम बेहद आसान हो सकता है. अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो बिना किसी झंझट के कटहल का मजा ले सकते हैं. 

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com