विज्ञापन

ट्रंप ने अब नेतन्याहू को दी आखिरी वार्निंग- बीबी बेहतर होगा सावधान हो जाओ

ईरान और इजरायल, दोनों देशों ने कहा कि लड़ाई रुक गई है. लेकिन अभी भी पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और डोनाल्ड ट्रंप इस बात से परेशना हैं कि समझौता कब होगा.

ट्रंप ने अब नेतन्याहू को दी आखिरी वार्निंग- बीबी बेहतर होगा सावधान हो जाओ
US Israel War Against Iran: आपस में क्यों उलझे डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू (फोटो- NDTV)
  • ट्रंप ने नेतन्याहू को चेतावनी दी है कि अगर वे ईरान पर हमले जारी रखते हैं तो वे खुद को अलग-थलग कर लेंगे
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात खुद मीडिया आउटलेट एक्सियोस को बताई है
  • अभी के लिए ईरान और इजरायल, दोनों देशों ने कहा कि उनके बीच की लड़ाई रुक गई है

ईरान से जंग लड़ते-लड़ते अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू खुद आपस में उलझ गए हैं. 60 दिन के सीजफायर के बाद ईरान और इजरायल की ओर से एक दूसरे पर हमले के बाद ट्रंप बेहद नाराज हैं और उन्होंंने नेतन्याहू को यहां तक कह दिया है कि अगर वह ईरान पर हमला करते रहेंगे तो अमेरिका साथ नहीं देगा, अकेले ही सबकुछ करना होगा. डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 8 जून को खुद अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस को बताया कि उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी थी कि अगर वे ईरान पर हमले जारी रखते हैं तो वे खुद को अलग-थलग कर लेंगे.

ट्रंप ने एक्सियोस को बताया, “मैंने कहा, ‘बीबी, तुम्हें सावधान रहना चाहिए, नहीं तो बहुत जल्द तुम अकेले पड़ जाओगे (या अकेले जंग लड़ना होगा).'” बता दें कि बीबी नेतन्याहू का उपनाम या निकनेम है. ट्रंप ने यहां यह भी कहा कि इजरायल ने रविवार को ईरान पर हुए हमलों के बारे में अमेरिका को “बहुत देर से सूचना” दी थी, जो अब रुक चुके हैं. साथ ही, नेतन्याहू ने संकेत दिया था कि हमले फिर से शुरू हो सकते हैं.

दरअसल ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं, और ऐसे में मिडिल ईस्ट में फिर से लड़ाई उन्हें परेशना कर रही है. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के पांच देशों ने हाल के हमलों के बाद उनसे नेतन्याहू के मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है. ट्रंप ने कहा, “ये देश बहुत चिंतित थे. उन्हें वह समझौता पसंद है जिस पर हम बातचीत कर रहे हैं.” हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन-कौन से देश थे.

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के अधिकारियों ने भी उनसे संपर्क किया है और बताया कि अगर इजरायल पीछे हटता है तो वे गोलीबारी बंद कर देंगे. ट्रंप ने एक्सियोस से कहा, “उन्होंने हमें फोन किया और कहा कि वे अब कोई और हमला नहीं कर रहे हैं और हमसे कहा कि हम इजरायल से कहें कि वह भी और हमला न करे.”

यह भी पढ़ें: ट्रंप की नहीं सुन रहे नेतन्याहू, क्यों ईरान से युद्ध करते-करते दोनों आपस में उलझ पड़े?

अभी क्या हालात हैं?

ईरान और इजरायल ने रविवार को एक-दूसरे पर हमले किए थे, जिससे मिडिल ईस्ट में फिर से युद्ध भड़कने का खतरा पैदा हो गया था. बाद में दोनों देशों ने कहा कि उनके बीच लड़ाई रुक गई है. बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि उस मोर्चे पर फायरिंग अब रुकी हुई है. इससे कुछ घंटे पहले ईरान की तरफ से कहा गया था कि उसने अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी है.

बता दें कि ईरान ने रविवार को इजरायल पर मिसाइलें दागीं. यह हमला इजरायल के लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ चल रहे युद्ध के जवाब में था. इसके बाद इजरायल ने भी पलटकर हमला किया, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें: ईरान के बाद अब इजरायल ने भी हमले रोकने पर जताई सहमति, नेतन्याहू बोले- लेकिन अगर सीमा लांघी तो...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com