विज्ञापन

भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटीज में टॉप पर पहुंचे विराट कोहली, टॉप 10 में धोनी, सचिन का भी नाम शामिल

फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड की तरफ से जारी किए गए टॉप 10 भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटीज में विराट कोहली को पहले स्थान मिला है.

भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटीज में टॉप पर पहुंचे विराट कोहली, टॉप 10 में धोनी, सचिन का भी नाम शामिल
भारतीय सेलेब्स की नई ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट आई सामने

फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड (Fortune India-Interbrand) की तरफ से जारी किए गए देश के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटीज में विराट कोहली (Virat Kohli) को पहले पायदान पर रखा गया है. 37 वर्षीय बल्लेबाज की ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपये आंकी गई है. दूसरे स्थान पर और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड में 'किंग' खान ने मशहूर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) काबिज हैं. शाहरुख की ब्रांड वैल्यू 1,292 करोड़ रुपये बताई गई है. टॉप 10 की लिस्ट में कुल तीन क्रिकेटरों का नाम शामिल है. जिसमें विराट कोहली के अलावा एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है. 

देश के सबसे मूल्यवान टॉप 10 सेलिब्रिटीज 

1 - विराट कोहली - 3,542 करोड़ रुपये 
2 - शाहरुख खान - 1,292 करोड़ रुपये 
3 - प्रियंका चोपड़ा - जानकारी सार्वजनिक नहीं
4 - एमएस धोनी - 913 करोड़ रुपये 
5 - रणवीर सिंह - 1,515 करोड़ रुपये 
6 - अक्षय कुमार - 959 करोड़ रुपये 
7 - अमिताभ बच्चन - 743 करोड़ रुपये 
8 - सचिन तेंदुलकर - 996 करोड़ रुपये 
9 - आलिया भट्ट - 1,033 करोड़ रुपये 
10 - अल्लू अर्जुन - जानकारी सार्वजनिक नहीं

आपको बता दें कि फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड के अध्ययन में सबसे मूल्यवान हस्तियों की सूची कई मापदंडों के आधार पर तैयार की गई है. यह केवल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन या एंडोर्समेंट पर आधारित नहीं है. यह अन्य कारकों को भी देखती है जो मिलाकर सेलिब्रिटी की अंतिम ब्रांड वैल्यू तय करती है.

टॉप 10 में सात सीटों पर बॉलीवुड का कब्जा 

जारी की गई लेटेस्ट टॉप 10 रैंकिंग में सात सीटों पर बॉलीवुड का कब्जा है. जिसमें शाहरुख खान से लेकर अल्लू अर्जुन तक का नाम शामिल है. वहीं तीन सीटों पर क्रिकेटरों का दबदबा है. बाकी के अन्य क्षेत्रों के सेलिब्रिटीज का नाम गायब है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: 3 विकेट, नाबाद 66 रन, IPL में LSG ने किया था नजरअंदाज, अर्जुन ने अब यहां दिखाई अपनी ताकत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com