विज्ञापन

सालों साल खराब नहीं होगा कटहल का अचार, बस Achar बनाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

कटहल से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है. अगर आप भी कटहल के अचार को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो टिप्स को जरूर करें फॉलो.

सालों साल खराब नहीं होगा कटहल का अचार, बस Achar बनाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
कटहल के अचार को लंबे समय तक कैसे स्टोर करें.

अचार न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि, सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों का मौसम आते ही भारतीय घरों में अचार बनना शुरू हो जाता है. आम का अचार, नींबू का अचार, मिर्च का अचार तो हर कोई बनाता है, लेकिन बात जब कटहल के अचार की आती है, तो पूछने ही क्या.  कटहल के अचार खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. मगर अक्सर आपने कई लोगों से सुना होगा कि घर में कटहल का अचार बनाते तो हैं लेकिन वो जल्दी खराब हो जाता है. अगर आप भी इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर ध्यान रखें. 

कटहल का अचार बनाते समय इन 5 बातों का रखें खास ख्याल-

​1. कटहल का चुनाव- 

​अचार बनाने के लिए हमेशा कच्चा और कड़क कटहल ही चुनें. कटहल को काटते समय अपने हाथों और चाकू पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगा लें, इससे उसका चिपचिपा दूध हाथों में नहीं लगेगा. टुकड़ों को न तो बहुत छोटा काटें और न ही बहुत बड़ा.

​2. सुखाना- 

कटहल में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो अचार को जल्दी खराब कर देती है. कटहल के टुकड़ों को हल्दी और नमक के पानी में थोड़ी देर उबालने के बाद, उन्हें कम से कम 4 से 5 घंटे तेज धूप में कपड़े पर फैलाकर सुखाएं. जब इसका मॉइस्चर पूरी तरह खत्म हो जाएगा, तभी अचार लंबे समय तक चलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

कटहल से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. Photo Credit: iStock 

​3. सरसों का तेल- 

​अचार को खराब होने से बचाने के लिए सरसों का तेल सबसे बेस्ट प्रिजर्वेटिव है. लेकिन याद रखें, तेल को हमेशा अच्छी तरह गर्म करके, फिर पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही अचार में डालें. 

​4. मसाले- 

​सौंफ, मेथी, कलौंजी, राई और जीरे जैसे मसालों को अचार में पीसकर डालने से पहले कढ़ाई में हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें. इससे मसालों की नमी खत्म हो जाती है और अचार में से बहुत अच्छी खुशबू आती है.

​5. कांच का जार- 

​अचार को रखने के लिए हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के जार का ही इस्तेमाल करें. प्लास्टिक के डिब्बे में अचार जल्दी खराब हो सकता है. जार को इस्तेमाल करने से पहले गर्म पानी से धोकर धूप में अच्छी तरह सुखा लें. 

कटहल के अचार की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- सेहत और स्वाद का शानदार मेल लौकी कलाकंद, झटपट ऐसे करें तैयार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com