विज्ञापन

एक बार खा ली ये डिश, तो भूल बैठेंगे मटन, Chef Kunal Kapoor कटहल बिरयानी रेसिपी

Kathal Ki Biryani: आज हम आपके साथ ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. जी हां, हम बात कर रहे हैं कटहल से बनी वेज बिरयानी की

एक बार खा ली ये डिश, तो भूल बैठेंगे मटन, Chef Kunal Kapoor कटहल बिरयानी रेसिपी
Easy Jackfruit Biryani Recipe

Kathal Ki Biryani: बिरयानी की बात हो और मुंह में पानी न आए? ऐसा तो हो ही नहीं सकता, आज हम आपके साथ ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. जी हां, हम बात कर रहे हैं कटहल से बनी वेज बिरयानी की. इसके न सिर्फ टेक्सचर और फ्लेवर  शानदार होते हैं, बल्कि कटहल का रेशेदार रूप इसे बिल्कुल मीट जैसा अहसास देता है. वहीं, जब इसमें बिरयानी के मसाले मिल जाते हैं, तो स्वाद दोगुना बढ़ जाता है.

कटहल बिरयानी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

  • 2 कप कच्चा कटहल (मीडियम टुकड़े)
  • 1 टीस्पून नमक
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च
  • ½ टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • 1 टेबलस्पून दही
  • 1 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 टेबलस्पून भुना बेसन
  • 1 टेबलस्पून तेल

ग्रेवी के लिए

  • 2 प्याज (बारीक कटा)
  • 1 इलायची
  • 1 छोटी दालचीनी
  • ½ टीस्पून जीरा
  • ½ टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून धनिया पाउडर
  • ¼ कप दही
  • 2 हरी मिर्च
  • पुदीने की पत्तियां
  • थोड़ा केवड़ा जल/गुलाब जल

चावल के लिए

  • 2 कप बासमती चावल (भीगे हुए)
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 हरी इलायची
  • 1 हरी मिर्च

कटहल बिरयानी बनाने की विधि

  • कटहल के टुकड़ों को सभी मसालों, दही, बेसन और पेस्ट के साथ अच्छी तरह मिला लें और 20 से 25 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद इसे थोड़ा तेल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. ध्यान रखें, इसे पूरी तरह पकाना नहीं है, बस हल्की परत आ जाए.
  • अब एक गहरी कढ़ाई में तेल गर्म करें. जीरा, इलायची और दालचीनी डालकर खुशबू आने दें. अब प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
  • अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और दही डालकर चलाते रहें. मिश्रण जब तेल छोड़ने लगे, तब इसमें भुना हुआ कटहल, पुदीना और हरी मिर्च मिलाकर कुछ मिनट तक पका लें.
  • अब चावल को नमक, इलायची और हरी मिर्च के साथ 70 से 75% पका लें ताकि दम पर यह टूटे नहीं.
  • बिरयानी पॉट में सबसे नीचे कटहल की ग्रेवी फैलाएं, फिर चावल की परत डालें. ऊपर से केसर वाला दूध, पुदीना और तली प्याज छिड़कें बर्तन को ढक्कन या आटे से सील करें और धीमी आंच पर 12 से 15 मिनट दम दें. 
Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: BP बार-बार बढ़ रहा है? योग और डाइट से ऐसे करें कंट्रोल!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com