करेला चाट कैसे बनाएं?
NDTV
करेले का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बना लेते हैं. इसकी कड़वाहट के कारण बच्चे ही नहीं, बड़े भी अक्सर इसे खाने से बचते हैं, लेकिन क्या हो अगर यही करेला एक चटपटी, कुरकुरी और स्वादिष्ट चाट में बदल जाए? जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ चिनू वाज़े की ये रेसिपी आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
क्रिस्पी करेला चाट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?
सामग्री:
- करेला (2 से 3 पतला कटा हुआ)
- नमक (आधा चम्मच)
- नींबू का रस (आधा)
- बेसन (3 से 4 बड़े चम्मच)
- चावल का आटा (1 से 2 बड़े चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1½ चम्मच)
- हल्दी (½ चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 चम्मच)
- अमचूर पाउडर (1 चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- तेल (1 से 2 बड़े चम्मच)
- पानी (1 से 2 बड़े चम्मच)
चाट तैयार करने के लिए
- काला चना या अंकुरित मूंग (आधा कप उबला)
- चुकंदर (¼ कप स्टीम किया हुआ)
- प्याज (1 छोटा बारीक कटा)
- अनार के दाने (2 से 3 चम्मच)
- भुनी हुई मूंगफली (2 चम्मच)
- हरा धनिया (2 चम्मच)
- इमली-खजूर की चटनी (1 से 2 चम्मच)
- हरी चटनी (1 से 2 चम्मच)
- नींबू का रस (आधा)
- काला नमक (एक चुटकी)
- सेव (थोड़ा सा)
करेला चाट बनाने की विधि क्या है?
- करेले को पतला-पतला काट लें.
- अब इसके ऊपर नमक और नींबू का रस डालकर करीब 10 मिनट के लिए रख दें.
- कड़वाहट निकालने के लिए हाथों से हल्का दबाकर पानी निकाल लें.
अब तैयार करें मसालेदार कोटिंग
- एक बाउल में कटे हुए करेले लें और उसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, अमचूर, नमक और थोड़ा सा तेल डालें.
- जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें ताकि मसाला करेले पर अच्छी तरह चिपक जाए.
एयर फ्रायर में बनाएं कुरकुरा
- तैयार करेले को एयर फ्रायर की बास्केट में डालें और 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
- बीच में एक बार बास्केट को हिला दें, ताकि सभी टुकड़े समान रूप से क्रिस्पी हो जाएं. जब करेला सुनहरा और कुरकुरा दिखने लगे, तो उसे बाहर निकाल लें.
चाट तैयार करने का आसान तरीका
- एक बड़े बाउल में उबला काला चना या अंकुरित मूंग, प्याज, अनार, मूंगफली, चुकंदर और हरा धनिया डालें.
- इसमें इमली की चटनी, हरी चटनी, नींबू का रस और काला नमक मिलाएं.
- सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें.
- सर्व करने से ठीक पहले तैयार चाट में क्रिस्पी करेले डालें.
- ऊपर से थोड़ा सेव और अनार डालकर गार्निश करें और सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: बाजार वाले गोलगप्पे अब घर पर! नोट करें शेफ पंकज भदौरिया की आसान रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Crispy Karela Fry, Karela Recipe, Bitter Gourd Recipe, Healthy Snack, Air Fryer Recipe