- सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद चावल.
- ग्लोइंग स्किन के लिए यूज करें चावल का आटा.
- इसको इस्तेमाल करना बेहद आसान.
Rice Flour Benefits: भारतीय थाली में चावल एक अहम भूमिका निभाता है. भारत देश में ऐसे कई राज्य हैं जहां पर चावल को प्राथमिक तौर पर खाया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है स्वाद में लाजवाब और लाइट सा भोजन आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद हो सकता है? जी हां चावल स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपकी सुंदरता को बढ़ाने में भी मदद करता है. चावल के आटे का इस्तेमाल करने से स्किन नेचुरल रूप से ग्लो करती है इसके साथ ही यह स्किन के कई टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चावल के आटे में पाए जाने वाले पोषक तत्व:
बता दें कि चावल के आटे में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. इसका उपयोग फेस पर आने वाले एक्सेस ऑयल को कम करने में भी किया जाता है. तो आइए जानते हैं इसको बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके.
चावल का आटा किन समस्याओं से दिलाएगा राहत:
चावल का आटा बनाने के लिए चावल को पीस लिया जाता है. एक बात जो ध्यान रखनी है कि इसका पाउडर नहीं बनाना है आटे को थोड़ा दरदरा होना चाहिए. आइए जानते हैं किन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है चावल का आटा.
डार्क सर्कल
इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और नींद की कमी के चलते लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या आम हो गई है. ऐसे में आप चावल के आटे में मलाई मिलाकर अपनी आंखों के नीचे 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें और इसके सूख जाने के बाद नॉर्मल पानी से अपने चेहरा धुल लें.
स्किन ग्लो
चावल का आटा आपकी स्किन को नेचुरली ग्लो प्रदान करने में भी मदद करता है. इसके लिए आप चावल के आटे में मैश किया हुआ आलू, शहद, गुलाब जल डालकर मिला लें. अब इस पैक को चेबरे पर तकरीबन 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धोलें.
दाग-धब्बे
स्किन में एक्ने की वजहों से होने वाले दाग-धब्बों को ठीक करने में भी चावल का आटा उपयोगी हो सकता है, इसके लिए आप चावल के आटे में गुलाब जल और बादाम का तेल डालकर मिक्स कर लें और फिर इसे अपने फेस पर हुए दाग-धब्बों पर लगाएं, कुछ ही दिनों में आपको अंतर नजर आने लगेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं