विज्ञापन

Aloo Karela Sabji Recipe: करेला न खाने वाले भी मांगेंगे दूसरी सर्विंग, बनाएं आलू-करेले की सब्जी इस तरह से

Aloo Karela Sabji Recipe: अगर आपके घर में भी लोग करेला खाने से कतराते हैं , तो आलू-करेला की यह खास रेसिपी जरूर ट्राई करें.

Aloo Karela Sabji Recipe: करेला न खाने वाले भी मांगेंगे दूसरी सर्विंग, बनाएं आलू-करेले की सब्जी इस तरह से

Aloo Karela Sabji Recipe: करेला का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बना लेते हैं, खासकर बच्चे. इसकी कड़वाहट की वजह से यह सब्जी अक्सर लोगों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल नहीं हो पाती. लेकिन अगर करेला को सही तरीके से बनाया जाए और उसमें आलू का स्वाद मिल जाए, तो यही साधारण सब्जी बेहद लाजवाब बन सकती है. आलू और करेला का यह मेल स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देता है. खास बात यह है कि इस रेसिपी में करेले को पहले हल्का स्टीम और फिर मसालों के साथ भूनकर तैयार किया जाता है, जिससे उसकी कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

आलू-करेला की सब्जी बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For making Aloo Karela Sabji)

  •  250 ग्राम करेला
  •  2 मध्यम आकार के आलू
  •  2 बड़े प्याज बारीक कटे हुए
  •  4 हरी मिर्च
  •  1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  •  1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  •  1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  •  1 बड़ा चम्मच सौंफ पाउडर
  •  1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  •  एक चुटकी मेथी दाना
  •  एक चुटकी कलौंजी
  •  2-3 बड़े चम्मच तेल
  •  नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया सजाने के लिए

वीडियो देखें- 

 सब्जी बनाने के लिए ऐसे करें तैयारी-

सबसे पहले करेलों को अच्छी तरह धो लें. अब उन्हें लंबाई में काटकर छोटे टुकड़ों में काट लें. करेले के छिलकों को फेंकें नहीं, इन्हें भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू को छीलकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें और पानी से धो लें. एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर छन्नी रखकर करेला और आलू को कुछ मिनट स्टीम कर लें. इससे करेला जल्दी गलता है और उसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है.

आलू-करेला की सब्जी बनाने की विधि-

  1. कड़ाही में तेल गर्म करें और सबसे पहले आलू डालकर सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद करेला डालकर कुछ मिनट भूनें. अब मेथी दाना और कलौंजी डालें.
  2. इसके बाद कटे हुए प्याज डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं. फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और सौंफ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. हरी मिर्च डालें और मसालों को कुछ मिनट तक भून लें.
  3. अब कड़ाही को ढककर 5 मिनट पकाएं. बीच-बीच में चलाते रहें. जब आलू और करेला अच्छी तरह पक जाएं तो अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं और 4-5 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.

तैयार सब्जी पर हरा धनिया डालें और गरमा-गरम रोटी, पराठे या पूड़ी के साथ परोसें. यह सूखी सब्जी सफर के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

यह भी पढ़ें- Milk Powder Barfi Recipe: 5 मिनट में बनाएं मिल्क पाउडर बर्फी, मेहमानों को भी नहीं चलेगा पता कि घर पर बनी है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com