दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवाएं पिछले करीब आधे घंटे से प्रभावित है. DMRC ने एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण आनंद विहार और वैशाली के बीच सेवाएं बाधित हैं. मेट्रो के गेट खुले हुए हैं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ब्लू लाइन के अन्य स्टेशनों पर भी मेट्रो नहीं पहुंच पा रही है.
DMRC ने करीब एक घंटे बाद एक्स पर दूसरा पोस्ट किया. इस पोस्ट में डीएमआरसी ने बताया कि OHE की समस्या के कारण आनंद विहार से वैशाली के बीच अभी ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं. इसे ठीक करने का काम चल रहा है.
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे शिकायत
सोशल मीडिया पर यात्री मेट्रो की इस दिक्कत की शिकायत कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि मेट्रो पिछले 45 मिनट से नहीं आई है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा की वैशाली स्टेशन पर मेट्रो के गेट बंद हो गए हैं.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) June 30, 2026
Delay in train services on Blue Line due to technical issue between Anand Vihar and Vaishali.
Normal services on all other lines.
एक यूजर ने ब्लू लाइन के अन्य मेट्रो स्टेशन पर हो रही दिक्कत का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि अगर दिक्कत वैशाली और आनंद विहार पर है, तो मेट्रो द्वारका की तरफ क्यों नहीं बढ़ रही है और मंडी हाउस स्टेशन पर ही क्यों रुकी हुई है. अगर कोई समस्या होती, तो वे अब तक उस स्टेशन को छोड़कर आगे बढ़ गई होती.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-गुरुग्राम के बीच बनेगा नया मेट्रो रूट, यशोभूमि से राजीव चौक तक सफर होगा आसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं