गैस के प्राइज एक बार फिर से बढ़ गए हैं. सरकारी ईंधन कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए बढ़ाए हैं.अब सिलेंडर 942 रुपए का मिलेगा. अगर आप भी इस बढ़े हुए गैस सिलेंडर का असर अपने घरेलू खर्चों पर नहीं पड़ने देना चाहते हैं तो आप भी ऐसी रेसिपी की तलाश में होंगे जिनको बनाने में कम गैस इस्तेमाल हो.
तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी रेसिपी जिससे आप अपनी गैस की बचत कर सकते हैं, ताकि जो आपका सिलेंडर है वो और ज्यादा चल सके. जब भी कोई समस्या आती है तो उसका समाधान भी होता है. अगर हम थोड़ा सा ठंडे दिमाग से सोचे कि हम कैसे करके गैस को बचा सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा अपने गैस के सिलेंडर को चला सकते हैं. ये टिप्स आपके आगे भी चलके काम आने वाली हैं.
दाल-चावल-चोखा

Photo Credit: NDTV
एक ही बार में आप दाल, चावल और आलू का चोखा बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुकर में दाल डालनी है. ध्यान रहे कि दाल और चावल को कुछ देर के लिए भिगो दें. अब कुकर में दाल और पानी डालकर उसमें नमक और हल्दी डाल दें. अब आप एक बर्तन में चावल को धुलकर रखें और उसे कुकर के बीचो-बीच रख दें. अब बारी है आलू की. आलू को धोकर साफ कर लें और उसको छीलकर दाल में डाल दें. अब आपको गैस ऑन करनी है और 2 सीटी में ही आपकी तीनों चीज एक बार में बनकर तैयार हो जाएंगी.
पकने के बाद आलू को सावधानी से बाहर निकालें. इसको मैश करें और इसमें कच्ची प्याज, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउजर और सरसों का तेल डालकर सभी चीजों को मिला लें. आपका चोखा बनकर तैयार है.
अब दाल में तड़का लगाएं. इसके लिए आपको बस 2 मिनट चाहिए. पैन में तेल डालें और उसमें जीरा डालकर चटकने पर दाल डाल दें. आपकी दाल बनकर तैयार है.
चावल तो पक ही चुका है. अब प्लेट में चावल डालें, साथ में दाल और चोखा रखें. आप इसके स्वाद को और बढ़ाने के लिए कटी हुई प्याज और अचार भी ले सकते हैं. यकीन मानिए ये एक कंफर्ट फूड हैं. ये खाने में टेस्टी और हेल्दी भी है.
ये भी पढ़ें: बढ़ गए LPG के दाम, कुकिंग गैस बचाने के असरदार टिप्स आएंगे काम, आज से ही करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं