Kanya Pujan 2025 Date: मां दुर्गा की आराधना के इस त्योहार में महा अष्टमी और महानवमी पर कन्या पूजन का विधान है. जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं और कंजक को भोजन कराया जाता है और दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है. महाअष्टमी और महानवमी का विशेष महत्व है. कुछ लोग महाअष्टमी को तो कुछ नवमी को कन्या पूजन करते हैं. अगर आप भी कन्या पूजन करते हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि उन्हें भोग में क्या खिलाना चाहिए.
कैसे करें कन्या पूजन- How To Do Kanya Pujan?
कन्या पूजन के लिए दो वर्ष से दस वर्ष की आयु वाली कन्याओं को एक कंजक के साथ सम्मान पूर्वक आमंत्रित करें. अब इनके पैर साफ़ पानी से धोकर आसन पर बैठाएं इसके बाद सभी को कुमकुम और अक्षत से तिलक करें. इस दौरान मां दुर्गा को भोग लगाएं. इसके लिए गाय के गोबर से बने उपले पर अंगार जला कर कन्याओं के लिए बनाए गए भोजन में से थोड़ा-थोड़ा निकाल कर पूजा स्थल पर अर्पित करें. अब सभी कन्याओं और कंजकों को प्रसाद स्वरूप भोजन कराएं. उन्हें फल, सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा और इस्तेमाल में आने वाले उपहार दें. अंत में उनका आशीर्वाद लें और सम्मान पूर्वक विदा करें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- दुबला-पतला शरीर देख लोग उड़ाते हैं मजाक, तो इस चीज के साथ खा लें ये ड्राई फ्रूट्स, तेजी से बढ़ने लगेगा शरीर में मांस

क्या बनाएं कन्या पूजन में- (What To Make For Kanya Pujan Bhog?
सदियों से चली आ रही कन्या पूजन की इस परंपरा में कन्याओं और कंजकों को हलवा, छोले की सब्जी और पुरी का प्रसाद दिया जाता है. कन्या भोजन में पूड़ी साधारण आटे की या मीठी पूड़ी बना सकते हैं. इस दौरान छोले की सब्जी का भी विशेष महत्व है. छोले की सब्जी बिना लहसुन प्याज की बनाकर कन्या भोजन में परोसना चाहिए. कन्या पूजन बिना हलवे के अधूरा माना जाता है. इस दौरान आप सूजी का हलवा बना सकते हैं.
1. पूड़ी-
कन्या पूजन में पूड़ी खास कर बनाई जाती हैं. इसे बनाना बहुत आसान है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
2. छोले-
छोले की सब्जी भी कन्या पूजन के दौरान खासतौर पर बनाई जाती है. इसे बिना लहसुन प्याज के बनाया जाता है. पूरी रेसिपीज के लिए यहां क्लिक करें.
3. हलवा-
बिना मीठे के कन्या पूजन अधूरा माना जाता है. इस दिन हलवा जरूर बनाना जाता है. सूजी के हलवा की रेसिपी के लिए यहां क्विक करें.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं