Anjeer For Weight Gain: अंजीर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. अंजीर एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और सूखा दोनों तरह से खाया जा सकता है. अंजीर (Anjeer Health Benefits) को अंग्रेजी में फिग कहा जाता है. दुनिया भर में अंजीर की कई प्रजाती पाई जाती हैं. इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है. अंजीर में पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम और विटामिन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप इसका सेवन दूध के साथ करते हैं तो इसके लाभ और बढ़ जाते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए का सेवन.
अंजीर को दूध के साथ खाने के फायदे- (Vajan Kaise Badhaye)
1. वजन बढ़ाने-
दुबला-पतला शरीर देख लोग उड़ाते हैं मजाक तो आप रात में दूध में अंजीर को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इन दोनों का सेवन कर लें. इससे तेजी से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- दांतों की गंदगी को साफ करने के लिए इस चीज का ऐसे करें इस्तेमाल, दूध की तरह सफेद दिखने लगेंगे पीले दांत

2. भूख बढ़ाने-
अंजीर वाले दूध का सेवन करने से भूख बढ़ती, जो आपके वजन को बढ़ाने में मददगार है. जिन लोगों को भूख कम लगती है उनके लिए इसका सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
3. हड्डियों-
अंजीर और दूध में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.
4. पाचन-
अंजीर में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर रखने में मददगार है. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या रहती है तो आप अंजीर वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.
5. एनर्जी-
अगर आपको शरीर में थकान कमजोरी महसूस होती है, तो आप अंजीर वाले दूध का सेवन कर सकते हैं.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं