विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2025

रोजाना कद्दू के बीज खाने से क्या होता है?

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि रोजाना कद्दू के बीज खाने से क्या होता है. अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

रोजाना कद्दू के बीज खाने से क्या होता है?
Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने के फायदे.

Pumpkin Seeds Benefits In Hindi: कद्दू एक ऐसी सब्जी है जिससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. मीठे से लेकर नमकीन तक इससे कई स्वादिष्ट डिशेज तैयार कर सकते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कद्दू की तरह की इसके बीज भी सेहत के लिए कमाल माने जाते हैं. कद्दू के बीज (Kaddu Ke beej) में मौजूद विटामिन, मैग्निशियम, जिंक और फाइबर जैसे अन्य जरूरी पोषक तत्व शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और सेवन का तरीका.

कैसे करें कद्दू के बीज को डाइट में शामिल- (How To Add Pumpkin Seeds In Diet)

1. सूप- 

सर्दियों के मौसम में कद्दू के बीज के सूप का सेवन कर सकते हैं. इसमें स्टू में मिलाकर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट ऑप्शन बना सकते हैं.

2. सलाद-

अगर आप सलाद खाने के शौकीन हैं तो आपने बाउल में कद्दू के बीज को शामिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको रोस्ट किए हुए कद्दू के बीज को गाजर, टमाटर, फल, खीरा जैसे चीजों में मिलाकर नाश्ते में खा लेना है.

कद्दू बीज खाने के फायदे- (Kaddu Ke Beej Khane Ke Fayde)

1. कोलेस्ट्रॉल-

कद्दू के बीजों में मौजूद हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और दिल को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- गुड़ की चाय पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? गुड़ की तासीर कैसी होती है...

Latest and Breaking News on NDTV

2. नींद-

कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे अच्छी नींद आती है. जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती हैं उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. 

3. पाचन-

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो भी आप कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं. इसे सलाद में खाना एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

4. स्किन-

कद्दू के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaddu Ke Beej Ke Fayde, Pumpkin Seeds, Pumpkin Seeds Benefits, Which Vitamin Does In Pumpkin Seeds, Kaddu Ke Beej Mein Kaun Sa Vitamin Paya Jada Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com