विज्ञापन

45°C गर्मी में भी उगेंगी ये 5 सब्जियां, किचन गार्डन रहेगा हरा-भरा

जून की तेज गर्मी में कौन सी सब्जियां उगाएं? जानिए 5 ऐसी सब्जियों के बारे में जो तेज धूप और गर्म मौसम में भी आसानी से उगती हैं और जल्दी अच्छी पैदावार देती हैं.

45°C गर्मी में भी उगेंगी ये 5 सब्जियां, किचन गार्डन रहेगा हरा-भरा
जून के महीने में सबसे जल्दी तैयार होने वाली सब्जी कौन सी है?

जून का महीना शुरू हो गया है, अब गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी जो आपके पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप होम गार्डनिंग के शौकीन हैं और घर की उगाई सब्जियों को ही खाना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें जून में उगाया जाता है. चाहे कितनी भी तेज धूप हो, ये सब्जियां इस मौसम को आसानी से झेल लेती हैं. चलिए बिना देरी किए नजर डाल लेते हैं कौन सी हैं वो 5 सब्जियां.

जून में कौन-कौन सी सब्जियां लगाएं?

जून में बोई जाने वाली सब्जियां

जून में कौन सी सब्जी लगाएं?

भिंडी लगाएं

  • जून का महीना भिंडी की खेती के लिए बेहद अच्छा माना जाता है.
  • गर्मी और हल्की नमी वाला मौसम भिंडी के पौधे को तेजी से बढ़ने में मदद करता है.
  • अगर आप इस पौधे को नियमित पानी और धूप देते हैं, तो पौधा जल्दी तैयार हो जाता है.

खीरा लगाना न भूलें

  • गर्मियों और बारिश के मौसम में खीरे की मांग काफी बढ़ जाती है.
  • जून के महीने में खीरे का बीज बोने से पौधा जल्दी से बढ़ने लगता है.
  • पर्याप्त पानी और धूप मिलने पर कुछ ही हफ्तों में खीरे मिलने शुरू हो सकते हैं.

तोरई उगाने का सही समय

  • तोरई भी एक ऐसी सब्जी है जिसे जून में लगाना फायदेमंद माना जाता है. 
  • यह कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ती है.
  • अगर आप तोरई के पौधे को धूप वाली जगह पर रखते हैं, तो यह ज्यादा अच्छे फल दे सकती है. 

बैंगन की खेती

  • बैंगन को भी जून में आसानी से लगाया जा सकता है.
  • बैंगन किचन गार्डन के लिए बहुत सही माना जाता है.
  • इसकी देखभाल से पौधे लंबे समय तक फल देते रहते हैं. 

लौकी लगा सकते हैं

  • लौकी एक बेल वाली सब्ज़ी है जो बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ती है. 
  • जून में इसके बीज लगाने से पौधे को पर्याप्त गर्मी और नमी मिल जाती है. 
  • कुछ ही समय में बेल फैलने लगती है और अच्छी पैदावार देती है. 

इसे भी पढ़ें: सेहत और स्वाद का शानदार मेल लौकी कलाकंद, झटपट ऐसे करें तैयार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com