गुजरात में सूरत के बाद एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां महाराष्ट्र की दो बसें आपस में भिड़ गईं. इस दुर्घटना में अब तक 5 लोगों के मारेजाने की खबर है. दुर्घटना के बाद एक बस में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सूरत के बारडोली में उवा गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र नंबर की दो बसें आमने-सामने आ रही थीं, तभी दोनों में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरस्त थी कि एक बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दूसरी पलट गई. पलटकर गिरी बस में आग लग गई है, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है.
🔴#BREAKING | सूरत के बारडोली में बड़ा हादसा: दो बसें टकराईं, 5 की मौत#BusAccident @malhotra_malika pic.twitter.com/tlvBQXfymF
— NDTV India (@ndtvindia) June 2, 2026
घटना की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई है. बारडोली शहर की पुलिस भी मौके पर ही. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं