Garmi Mein Kheera Khane Ke Fayde: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही खीरा दिनचर्या में शामिल हो जाता है. ताजगी से भरा और ठंडा खाने का मन करने की वजह से खीरा गर्मियों में सभी को पसंद आता है, लेकिन यह सिर्फ स्वाद में ताजगी देने वाला नहीं, बल्कि सेहत का पावरहाउस है. प्रकृति मौसम के हिसाब से हमें ऐसे फल और सब्जियां देती है, जो हमारी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं. उन्हीं में से एक है खीरा.

Photo Credit: Image Credit: Pexels
खीरा खाने के अद्भुद फायदे
आयुर्वेद में खीरा शीतल और पित्तशानक माना गया है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है और सबसे जरूर खीरे के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं. इसमें भरपूर पानी और जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को अंदर से हेल्दी बनाते हैं. गर्मियों में खीरे के सेवन से लू नहीं लगती है और शरीर का तापमान भी संतुलित बना रहता है. यह पाचन को भी सही रखने में मदद करता है और त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक खीरा में कितना पानी होता है?
खीरे में 85-96 फीसदी तक पानी होता है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही शरीर में पानी की जरूरत भी बढ़ जाती है. ऐसे में खीरे का सेवन शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है. खीर में विटामिन ए, सी, के, और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ के लिए भी लाभकारी है.

खीरा खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?
- खीरे के सेवन से पाचन अच्छा रहता है. खीरे में बहुत ज्यादा फाइबर होता है, जो पेट को शुष्क होने से बचाता है और गैस-कब्ज जैसी परेशानी कम होती है.
- खीरे में मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करता है.
- खीरा स्किन के लिए अच्छा है, यह चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है और नाखून और बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है.
खीरा खाने का सही तरीका क्या है?
- सुबह की शुरुआत खीरे के जूस से कर सकते हैं.
- इसके लिए खीरा, पुदीना और धनिए के पत्ते को मिलाकर जूस बना लें.
- छानकर खाली पेट पीने से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलेंगे.
- इसके अलावा, खीरे की चाट बनाकर भी खाई जा सकती है.
- इसे खाने के साथ न लेकर खाने से एक घंटे पहले लें.
इसे भी पढ़ें: अंजीर को क्यों कहा जाता गुणों की खान? यहां जानें किन 4 बीमारियों में है रामबाण!
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं