- जीरे को कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है.
- जीरे से इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं.
- जीरे के पानी से पाचन को बेहतर रख सकते हैं.
Jeera Water Benefits in Hindi: इंडियन किचन में मौजूद जीरा एक अहम मसाला है. इसका इस्तेमाल इंडियन डिशेज में तड़का लगाने से लेकर सलाद और रायता में स्वाद बढ़ाने के लिए खूब किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जीरे (Cumin Seeds) के सेवन से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. असल में जीरे में पाए जाने वाले विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के जैसे आवश्यक पोषक शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. रोजाना सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से वजन को कम करने से लेकर पाचन को बेहतर रखने तक में मदद मिल सकती है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इससे होने वाले फायदे.
क्या हैं जीरे के पानी पीने के फायदे- Jeera Panee Peene Ke Fayde:
1. पाचन-
सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. असल में जीरे में ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को तेज कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Cavity Home Remedies: दांतों में लंबे समय से लगे कीड़ों से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय...

Photo Credit: iStock
2. वजन घटाने-
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान-पान का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं और नतीजन वजन पर असर पड़ता है. वजन को घटाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Walnuts Eating Benefits: 1, 2, नहीं अखरोट खाने से मिलते हैं सेहत को ये 6 जबरदस्त फायदे, यहां देखें...
3. सूजन-
जीरा पानी के रेगुलर सेवन से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. आपको बता दें कि जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले कम्पाउंड होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. ब्लड शुगर-
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं. जीरे में मौजूद हाई फाइबर इंग्रीडिएंट और पोषक तत्वों के कारण है, जो इंसुलिन लेवल को नेचुरली रेगुलेट करने में मदद करता है.
5. इम्यूनिटी-
मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. रोजाना सुबह जीरे के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं