जामुन का हलवा कैसे बनाएं?
YouTube@Sanjeev Kapoor Khazana
जामुन का सीजन है, ऐसे में इसका हलवा बनाकर नहीं खाया, तो क्या खाया. आमतौर पर जामुन को लोग फल की तरह खाते हैं या उससे शरबत, जैम और स्मूदी जैसी चीजें बनाते हैं, लेकिन अगर इसी जामुन से एक स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जाए तो मिठाई का स्वाद और भी दिलचस्प हो सकता है. अगर आप भी जामुन का हलवा ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ संजीव कपूर की रेसिपी आपके काम आ सकती है.
जामुन सूजी हलवा बनाने के लिए सामग्री
- जामुन का गूदा (½ कप)
- सूजी (½ कप)
- शुद्ध घी (3 से 4 बड़े चम्मच)
- चीनी ( ½ कप)
- पानी (1.5 कप)
- इलायची पाउडर (½ छोटा चम्मच)
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (1 बड़ा चम्मच)
- (बादाम, काजू और किशमिश)
बनाने की पूरी विधि?
- सबसे पहले एक पैन या बर्तन में पानी और चीनी डालें और इसे मीडियम आंच पर पकाएं और तब तक चलाते रहें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
- जब चाशनी जैसा हल्का मिश्रण तैयार हो जाए, तब इसमें जामुन का गूदा डालें.
- अब इस मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक पकने दें, ताकि जामुन का स्वाद और रंग पानी-चीनी में अच्छी तरह घुल जाए.
- अब एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म करें.
- घी गर्म होने के बाद सूजी डालें और धीमी आंच पर भूनना शुरू करें.
- सूजी को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं.
- जब सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उससे अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझिए कि यह अच्छी तरह भुन चुकी है.
- हलवे का स्वाद काफी हद तक इसी स्टेप पर निर्भर करता है, इसलिए सूजी को जल्दबाजी में न भूनें.
- जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें जामुन और चीनी का तैयार मिश्रण धीरे-धीरे डालें.
- इस दौरान एक हाथ से मिश्रण डालें और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें, ताकि उसमें गांठें न पड़ें.
- कुछ ही मिनटों में सूजी पानी को सोखना शुरू कर देगी और हलवा गाढ़ा होने लगेगा.
- इसे लगातार चलाते हुए पकाएं.
- जब हलवा कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे और घी अलग दिखने लगे, तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें.
- अब एक बार अच्छी तरह मिला लें और गैस बंद कर दें.
- तैयार जामुन सूजी हलवे को गर्मागर्म सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: क्या है Telephobia? क्यों Gen Z को कॉल से ज्यादा आसान लगता है टेक्स्ट करना
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jamun, Jamun Recipe, Summer Dessert, Sanjeev Kapoor Recipe, Homemade Desserts