विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: अचार खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें बिहार का ट्रेडिशनल आम कुच्चा​

भारतीय खाने की थाली में अचार आपको आसानी से देखने को मिल जाएगा. अगर आप भी एक ही तरह का अचार खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो इस ट्रेडिशनल आम कुच्चा अचार को एक बार जरूर करें ट्राई.

आज क्या बनाऊं: अचार खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें बिहार का ट्रेडिशनल आम कुच्चा​
कैसे बनाएं आम का कुच्चा.
NDTV

अचार का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. भारतीय खाने की थाली तब तक अधूरी लगती है, जब तक उसमें तीखा और चटपटा अचार न हो. वैसे तो आपने आम के कई तरह के अचार खाए होंगे, लेकिन क्या कभी बिहार का बेहद मशहूर और ट्रेडिशनल आम का कुच्चा अचार ट्राई किया है? अगर नहीं, तो निशा मधुलिका की इस खास और आसान रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें. 

​इस अचार की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको घंटों धूप में सुखाने की जरूरत नहीं पड़ती और यह सालों-साल खराब भी नहीं होता. आइए जानते हैं इसे बनाने का एकदम आसान तरीका. 

Latest and Breaking News on NDTV

आम कुच्चा की स्वादिष्ट रेसिपी. (Image @nishamadhulika)

कैसे बनाएं आम कुच्चा अचार- (How To Make Aam Kuchha Achar)

सामग्री-

  • ​कच्चे आम
  • ​हरी मिर्च
  • ​अदरक
  • ​नमक
  • ​हल्दी पाउडर
  • ​सौंफ
  • मेथी दाना
  • अजवाइन
  • काली मिर्च
  • जीरा
  • लाल मिर्च
  • लौंग 
  • पीली सरसों
  • ​कश्मीरी लाल मिर्च 
  • ​सरसों का तेल 
  • ​हींग 
  • ​कलौंजी 
  • ​एप्पल साइडर विनेगर

विधि-

  1. ​सबसे पहले आम को धोकर रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद आम, अदरक और मिर्च को अच्छे से सुखा लें ताकि बिल्कुल भी नमी न रहे. 
  2. आम के छोटे टुकड़े काटकर मिक्सी में दरदरा चला लें. ध्यान रहे, इसका पेस्ट नहीं बनाना है. 
  3. इसी तरह हरी मिर्च और अदरक को भी मिक्सी में दरदरा पीस लें. 
  4. ​अब पिसे हुए आम, मिर्च और अदरक में 2 टेबल स्पून हल्दी और 75 ग्राम नमक मिलाकर एक बर्तन में ढककर रख दें. इससे आम पानी छोड़ देगा और मसाले अच्छे से फूलेंगे.
  5. सौंफ, मेथी, अजवाइन, काली मिर्च, जीरा, सूखी लाल मिर्च और लौंग को कढ़ाई में धीमी आंच पर 3 मिनट भून लें. 
  6. गैस बंद करने के बाद इसमें पीली सरसों डालें और ठंडा होने पर दरदरा पीस लें. 
  7. इस पिसे मसाले और कश्मीरी लाल मिर्च को हल्दी-नमक लगे आम के मिक्चर में अच्छे से मिला दें और 2 दिन के लिए ढककर छोड़ दें. 
  8. हर 12 घंटे में इसे चमचे से चलाते रहें. 
  9. 2 दिन बाद सरसों के तेल को गर्म करें. गैस बंद करके उसमें हींग और कलौंजी डालें. 
  10. इस तेल को अचार में मिला दें. साथ ही बचा हुआ नमक और एप्पल साइडर विनेगर भी मिला दें. 
  11. ​आपका लाजवाब, चटपटा आम का कुच्चा अचार एकदम तैयार है. इसे कांच के साफ और सूखे जार में भरकर रखें. 

यहां देखें रेसिपी वीडियो- 

ये भी पढ़ें-  जब भी मीठा खाने का मन करे तो सूजी में दूध मिलाकर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Achar Recipe, Mango Pickle Recipe, How To Make Pickle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com