पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को अग्रिम जमानत दे दी है. जिसके बाद उन्हें अब सरेंडर नहीं करना होगा. खान सर के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है. बता दें कि उनके वकील की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी. जिस पर सोमवार को फैसला आया है. आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में उन पर मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल वह कोचिंग नहीं जा रहे थे. खान सर के साथ-साथ उनके तीन अन्य सहयोगियों को भी अग्रिम जमानत मिल गई है. जेल में बंद दो गार्ड भी इसमें शामिल हैं. खान सर मामले पर सबकी निगाहें थी.
खान सर को मिली बड़ी राहत
खान सर के वकील की तरफ से अग्रिम जमानत की याचिका लगाई गई थी. जिस पर सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को यह सिविल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी. पहले यह फैसला शुक्रवार को ही आने की उम्मीद थी, लेकिन जज के छुट्टी पर होने की वजह से फैसला नहीं आ पाया था. फिलहाल खान सर के लिए यह राहत भरा फैसला है.
ये भी पढ़ेंः कौन पैसे चुराएगा, कौन कैमरे के सामने खड़ा होगा? राम मंदिर दान चोरी के लिए रोज बनती थी प्लानिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं