- कोलकाता एयरपोर्ट की जमीन पर मौजूद 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री बैन कर दी गई है.
- यहां नमाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई है. सीएम ने इसे राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया है.
- वहीं मत्री दिलीप घोष ने कहा कि वहां मस्जिद होने का कोई औचित्य नहीं है.
कोलकाता एयरपोर्ट की जमीन पर मौजूद 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री बैन कर दी गई है. यहां नमाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई है. एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार के लिए NSCBI ने शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू की है. इस कारण मस्जिद में प्रवेश पर रोक लगाई गई है. 136 साल पुरानी गौरीपुर जामा मस्जिद को 'बांकरा मस्जिद' के नाम से भी जाना जाता है. यह मस्जिद एयरपोर्ट के अंदर ही स्थित है. लंबे समय से मस्जिद को दूसरी जगह ले जाने की बात चल रही है. अब शुभेंदु सरकार में यह प्रक्रिया शुरू हुई है.
कोलकाता एयरपोर्ट पर मौजूद बांकरा मस्जिद के बारे में राज्य मंत्री दिलीप घोष ने कहा, 'मस्जिद जिस जगह पर थी, वहां उसके होने का कोई औचित्य नहीं था. इसे जानबूझकर रनवे एरिया में रहने दिया गया था. अब वहां नमाज़ भी बंद कर दी गई है. मुझे उम्मीद है कि वे उस जगह को खाली कर देंगे ताकि रनवे के विस्तार का काम आसानी से आगे बढ़ सके."
#WATCH | Kolkata: On Bankra mosque at Kolkata airport, State Minister Dilip Ghosh says, “There was no justification for the mosque being located where it was. It had been deliberately allowed to remain within the runway area. Prayers have now been stopped there as well. I believe… pic.twitter.com/ndeBSiUtgQ
— ANI (@ANI) July 13, 2026
अधिकारियों ने कहा था कि गौरीपुर जामे मस्जिद में एंट्री दो दिन के लिए बंद रहेगी क्योंकि बारिश से वहां तक जाने वाली सड़क खराब हो गई थी और उसकी तुरंत मरम्मत की जरूरत थी. उन्होंने कहा था कि अगर मरम्मत समय पर पूरी हो जाती है, तो नमाज पढ़ने की इजाजत दे दी जाएगी.
East Midnapore, West Bengal: On Kolkata airport, CM Suvendu Adhikari says, "National security and airport security have to be prioritised. The location of the airport is crucial to security. China and Bangladesh are near. It is an international airport..." pic.twitter.com/S6QHI5nsd7
— ANI (@ANI) July 13, 2026
सीएम शुभेंदु ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि
रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में मौजूद बांकरा मस्जिद में सामूहिक नमाज पर लगी रोक के फैसले पर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और महत्वपूर्ण रणनीतिक महत्व वाले इस हवाई अड्डे के द्वार बाहरी लोगों के लिए खुले नहीं रखे जा सकते.
पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक में भाजपा की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम शुभेंदु ने कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा और हवाई अड्डे की सुरक्षा को हर चीज से ऊपर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री के रूप में मैं इससे अधिक टिप्पणी नहीं करूंगा. कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का स्थान बेहद संवेदनशील है क्योंकि चीन और बांग्लादेश दोनों ही इसके निकट हैं. ऐसे में इसके द्वार बाहरी लोगों के लिए खुले नहीं रखे जा सकते.'
सीएम बोले- हम किसी को अपना धर्म मानने से नहीं रोक रहे
उन्होंने आगे कहा, 'हमने किसी को भी अपना धर्म मानने से नहीं रोका है, जैसा कि विपक्ष हमारे बारे में कहता है. बकरीद पर पशु वध संबंधी कानूनों का पालन किया गया, मुहर्रम भी बिना हथियारों के प्रदर्शन के संपन्न हुआ और कोई समस्या नहीं हुई. कानून का पालन करें और अच्छे नागरिक की तरह व्यवहार करें. अपने धर्म का पालन व्यक्तिगत विषय के रूप में करें, दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश न करें. तब सब कुछ सुचारु रूप से चलेगा.'
यह भी पढ़ें - कोलकाता एयरपोर्ट के रनवे पर मस्जिद कैसे? BJP ने यात्रियों की सुरक्षा पर ममता सरकार को घेरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं