- नूडल्स एक ऑल टाइम फेवरेट डिश है.
- नूडल्स के आपको बहुत से दिलचस्प वर्जन देखने को मिलते हैं.
- यह किसी भी समय के लिए एकदम परफेक्ट है.
नूडल्स एक ऑल टाइम फेवरेट डिश है जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक खूब खाना पसंद करते हैं. यह किसी भी समय के लिए एकदम परफेक्ट है, ब्रेकफास्ट का समय हो, लंच या डिनर आप किसी भी समय बनाकर अपनी इस फेवरेट डिश का मजा ले सकते हैं. आमतौर पर नूडल्स को शिमला मिर्च, गाजर और पत्तागोभी या फिर अपनी पसंद की सब्जियां डालकर बनाया जाता है. लेकिन इसकी लोकप्रियता इतनी है कि आपको बहुत से दिलचस्प वर्जन देखने को मिलते हैं, जिनमें चिली गार्लिक नूडल्स, शेजवान नूडल्स, एग हक्का नूडल्स शामिल हैं और सभी लोग हर वर्जन को स्वाद लेकर खाते हैं.

अगर आप उन लोगों में से हैं जो हर बार कुछ नया ट्राई करने से कतराते नहीं हैं तो हमें यकीन है कि आपको नूडल्स का यह वर्जन बेहद ही पसंद आएगा. आज हम आपके साथ बटर चिकन नूडल्स की बेहतरीन रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. इस रेसिपी की खास बात है कि इसे लेफ्टओवर बटर चिकन की ग्रेवी के साथ तैयार किया जाता है जो ज्यादातर नॉनवेज खाने वालों की पहली पसंद माना जाता है, तो जरा सोचिए बटर चिकन की बची हुई स्पाइसी ग्रेवी को आपकी पसंदीदा नूडल्स में मिक्स करके बनाया जाएगा तो कितनी स्वादिष्ट होगी. तो चलिए डालते हैं एक नजर इसकी रेसिपी पर:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं बटर चिकन नूडल्स | बटर चिकन नूडल्स रेसिपी:
जैसाकि, हम आपको बता चुके हैं आप इसे लेफ्टओवर बटर चिकन की ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं लेकिन, फिलहाल इसे बनाने के लिए खासतौर पर बटर चिकन तैयार किया गया है जिसके लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में टमाटर, प्याज़, लहसुन, इलाइची, बड़ी इलाइची, साबुत लाल मिर्च, लौंग, दालचीनी, काजू और मक्खन को टमाटर के नरम होने तक उबाल लें. पीसकर छान लें. अब एक पैन में मक्खन डालें और छने हुए मिश्रण को पैन में डालें. 10 मिनट तक हिलाएं. इसके बाद नमक, चीनी, मेथी और क्रीम डालें. अच्छी तरह से मिलाएं. फिर इसमें नूडल्स और कटा हुआ चिकन डालकर अच्छी तरह मिलाएं और सर्व करें.
बटर चिकन नूडल्स की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Five Best Dal Recipes: दाल खाने के हैं शौकीन तो इन पांच बेहतरीन दाल रेसिपीज को
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं