विज्ञापन

मैगी के बिना मैगी कैसे बनाएं? ये रहा देसी जुगाड़, देखें रेसिपी वीडियो...

मैगी खाने का मन है लेकिन पैकेट नहीं है? ये आसान रेसिपी मैगी का एक हेल्दी और टेस्टी विकल्प हो सकता है. जानें कैसे बनाएं

मैगी के बिना मैगी कैसे बनाएं? ये रहा देसी जुगाड़, देखें रेसिपी वीडियो...
मैगी बनाने का सरल तरीका क्या है?
NDTV

Instant Wheat Flour Maggie: मैगी खाने का मन है लेकिन घर में पैकेट नहीं है? कोई नहीं, अब मन को मारना नहीं पड़ेगा, यहां हम आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट और हेल्दी होगी, बल्कि इसे बनाने के लिए मैगी की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. हाल ही में @PritiKiRasoi ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी रेसिपी शेयर की है. चलिए एक नजर डाल लेते हैं कि इसे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा और बनाने का तरीका क्या है?

ये रही वीडियो...

बिना मैगी पैकेट के मैगी कैसे बनाएं?

सामग्री: 

  • गेहूं का आटा (2 कप)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पानी (आटा गूंथने के लिए)
  • तेल (1 छोटा चम्मच)
  • हरी मिर्च (1 से 2 बारीक कटी हुई)
  • प्याज (1 कटा हुआ)
  • गाजर (1 पतले टुकड़ों में कटी हुई)
  • शिमला मिर्च (1 कटी हुई)
  • टमाटर (कटा हुआ)
  • मैगी मसाला (1 पैकेट) 
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)
  • बर्फ वाला ठंडा पानी

बनाने का तरीका:

  • अगर आप बाजार की मैगी का हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है.
  • एक बड़े बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा लें.
  • इसमें थोड़ा-सा नमक डालकर धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें.
  • ध्यान रखें आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए.
  • सॉफ्ट आटे से नूडल्स अच्छे बनेंगे.
  • अब एक पैन में पानी गर्म होने के लिए रख दें.
  • इसमें थोड़ा नमक और थोड़ा-सा तेल डाल दें.
  • इसके बाद नूडल्स बनाने वाली मशीन को हल्का तेल लगाकर तैयार करें.
  • गूंथे हुए आटे को दो भागों में बांटकर लंबा रोल बना लें और मशीन में भर दें.
  • जब पानी उबलने लगे, तब मशीन से सीधे उबलते पानी में आटे के नूडल्स बनाते जाएं.
  • इन्हें करीब 2 से 3 मिनट तक उबालें.
  • नूडल्स उबलने के बाद तुरंत इन्हें निकालकर बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें, ऐसा करने से नूडल्स आपस में चिपकेंगे नहीं और अच्छी तरह सेट हो जाएंगे.
  • कुछ देर बाद पानी निकालकर नूडल्स अलग रख लें.
  • अब एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें.
  • इसमें हरी मिर्च, प्याज, गाजर और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
  • इसमें टमाटर और मैगी मसाला डालें.
  • मिश्रण को ढककर 1 से 2 मिनट पकाएं ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं.
  • अंत में तैयार नूडल्स कढ़ाई में डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमागरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: आंवला मुरब्बा बनाने में होती है दिक्कत? Nisha Madhulika की ये आसान ट्रिक कर देगी काम आसान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy Noodles, Homemade Maggie Masala, Food, Masala Maggi, Maggi Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com