Iron Deficiency In Hindi: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है. उसमें से एक आयरन भी है, जिसकी कमी से व्यक्ति को एनीमिया हो सकता है. इस पर और ज्यादा जानकारी के लिए शालीमार बाग के फोर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर पवन कुमार गोयल ने बताया. इसे हीमोग्लोबिन की कमी से भी आप समझ सकते हैं. हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन है जो लाल रक्त कणिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) में पाया जाता है. यह शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कणिकाओं का बनना कम हो जाता है, जिसके कारण पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई अच्छे से नहीं हो पाती.
आयरन की कमी लक्षण- (Symptoms Of Iron Deficiency)
शरीर में आयरन की कमी के चलते आने वाले लक्षणों के बारे में डॉक्टर ने कहा, इसमें व्यक्ति को हमेशा थकान और कमजोरी जैसा महसूस होता है. इसके अलावा शरीर में पीलापन नजर आता है. इसमें चक्कर आना, सांस फूलना, सिर दर्द, हाथ-पैरों का ठंडा रहना, नाखूनों का टूटना जैसे लक्षण भी दिखाई देते है. इसमें कई बार लोगों के दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए रामबाण हैं ये हरी पत्तियां, जानें किसे जरूर खाना चाहिए

आयरन की कमी के कारण- Cause Of Iron Deficiency:
डॉक्टर पवन ने कहा, मासिक धर्म या अन्य कारणों से रक्तस्राव, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. कई बार भोजन की थाली में पर्याप्त पोषण तत्व नहीं मिल पाते जिसके कारण भी शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कंडीशन जैसे सीलिएक रोग आदि की वजह से भी आयरन की कमी हो सकती है.
आयरन की कमी को कैसे दूर करें- Rich Source Of Iron:
एनीमिया को दूर करने के उपायों पर बात करते हुए डॉ. पवन ने कहा, एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए आमतौर से डाइट में सप्लीमेंट्स के जरिए आयरन का सेवन बढ़ाना चाहिए. इसके अलावा विटामिन सी का भी भरपूर मात्रा में सेवन करना चहिए.
डॉक्टर ने कहा कि आयरन की कमी को पूरा करने के लिए रेड मीट, पोल्ट्री, फिश, बीन्स के अलावा दालों, पालक, फोर्टिफाइड अनाज और टोफू लिया जा सकता है. यह सभी आयरन के अच्छे सोर्स माने जाते है. उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों, मेवे, बीज और ड्राई फ्रूट्स में भी आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. वनस्पति सोर्स से प्राप्त आयरन का अवशोषण शरीर में तेजी से होता है. कभी-कभी लंबे समय तक आयरन सप्लीमेंट्स का सेवन करने की बजाय कम समय में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आयरन रिच फूड का सेवन करना बेहतर ऑप्शन होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं