विज्ञापन

आयरन बढ़ाने वाली सबसे अच्छी सब्जियां कौन सी हैं?

आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको न सिर्फ दवाओं पर बल्कि खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है. मुख्य रूप से कुछ सब्जियों को डाइट में शामिल करें, यहां जानते हैं आयरन की कमी को दूर करने के लिए कौन सी सब्जियां खाएं?

आयरन बढ़ाने वाली सबसे अच्छी सब्जियां कौन सी हैं?
Vegetables for Iron Deficiency: आयरन की कमी दूर करने के लिए कौन सी सब्जियां खाएं?

शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया, कमजोरी, चक्कर आना, थकान और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है. अच्छी बात ये है कि कुछ हरी और पौष्टिक सब्जियां आयरन का बेहतरीन सोर्स होती हैं. अगर आप अपनी डाइट में इन्हें नियमित रूप से शामिल करें, तो शरीर में आयरन की कमी को काफी हद तक दूर करने में मदद मिल सकती है. यशोदा हॉस्पिटल की चीफ डायटीशियन स्वेता का कहना है कि अगर आप आयरन की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो ऐसी सब्जियां खाएं जिससे आयरन की कमी को दूर किया जा सकता हैं. यहां जानते हैं ऐसी साग-सब्जियों के बारे में-

आयरन से भरपूर है पालक

आयरन बढ़ाने वाली सब्जियों का नाम लेते ही सबसे पहले पालक का जिक्र आता है. पालक में आयरन के साथ-साथ फोलेट, विटामिन ए और विटामिन सी भी पाया जाता है. पालक की सब्जी, सूप या जूस बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है.

सर्दियों में आयरन की कमी दूर करे बथुआ

सर्दियों में मिलने वाला बथुआ पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. इसमें अच्छी मात्रा में आयरन, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है. बथुए का साग या पराठा बनाकर खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.

चौलाई साग से आयरन की कमी करें दूर

चौलाई की पत्तियां आयरन और प्रोटीन से भरपूर होती हैं. ये शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद कर सकती है. नियमित रूप से चौलाई का सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है.

आयरन से भरपूर हैं सरसों का साग

सरसों का साग स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं.

सहजन की पत्तियां

सहजन की पत्तियां आयरन का बेहतरीन स्रोत मानी जाती हैं. इनमें कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में सहजन की पत्तियों का उपयोग लंबे समय से पोषण बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है.

कुछ अन्य सब्जियों की लिस्ट

  • मेथी का साग
  • ब्रोकली
  • चुकंदर
  • हरी मटर
  • केल, इत्यादि.

ये भी पढ़े - 7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 iron Deficiency,  iron Deficiency Symptoms, Iron Deficiency, Iron Deficiency Anaemia, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com