विज्ञापन

खरबूज के साथ भूलकर न खाएं ये चीजें, हो सकती है मुश्किल, बिगड़ सकती है तबीयत

Harmful Food Combination With Musk Melon: ये शरीर को गर्मी से बचाता है और पानी की कमी को दूर करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूज को कुछ खास चीजों के साथ खाने से अचानक से एलर्जी और पाचव से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

खरबूज के साथ भूलकर न खाएं ये चीजें, हो सकती है मुश्किल, बिगड़ सकती है तबीयत
Harmful Food Combination With Musk Melon
AI

Harmful Food Combination With Musk Melon: खरबूज गर्मियों के सबसे पसंदीदा फलों में से एक है, जिसे इस मौसम में इसकी ठंडक देने वाली और हाइड्रेटिंग खूबियों की वजह से लोग पसंद करते हैं. विटामिन C, विटामिन A, पोटेशियम और फाइबर की खूबियों से भरपूर खरबूज गर्मियों में खाने के लिए एक बेहतरीन फल है. ये शरीर को गर्मी से बचाता है और पानी की कमी को दूर करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूज को कुछ खास चीजों के साथ खाने से अचानक से एलर्जी और पाचव से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि किन फूड्स के साथ खरबूज को खाना मुश्किल पैदा कर सकता है. 

खरबूज के साथ इन चीजों को खाना हो सकता है खतरनाक- (Harmful Food Combination with Musk Melon)

दही (Curd)

खरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है. जबकि दही को पचाने के लिए पेट में एसिड की जरूरत होती है. ऐसे में इन्हें एक संग खाने से पेट में पाचन की समस्या हो सकती हैं.

दूध (Milk)

दही की तरह ही, खरबूजे के साथ दूध पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. क्योंकि दोनों के डाइजेशन टाइम और एसिडिटी लेवल में अंदर होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

 यह भी पढ़ें- फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये सब्जियां, जल्दी खराब हो सकता है स्वाद और पोषण

केला (Banana)

केले और खरबूज के पचने की दर अलग-अलग होती है. ऐसे में दोनों को साथ में खाने से पाचन से जुड़ी समस्या या अपच और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.

कार्बोनेट ड्रिंक्स (Carbonate Drinks)

खरबूज के साथ कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से पेट में गैस भर सकती है, क्योंकि इससे पेट में एसिड प्रोड्यूस होता है.

खीरा (Cucumber)

विरोधी एंजाइमों की प्रतिक्रिया के कारण कुछ लोगों में खरबूज और खीरा एक साथ खाने से पेट फूलना या गैस की समस्या हो सकती है.

हाई प्रोटीन फूड्स (High Protein Foods)

अंडा, मांस या दूसरी हाई प्रोटीन वाली चीजों के साथ खरबूज खाने से पेट में ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है. क्योंकि दोनों का डाइजेशन टाइम और एंजाइम रिक्वायरमेंट अलग-अलग होते हैं.

एसिड वाले फल (Fruits Containing Acids)

खरबूज को संतरा, नींबू जैसे ज्यादा एसिड वाले फलों के साथ मिलाकर खाने से बचें. कुछ लोगों में इन कॉम्बिनेशन से एसिड रिफ्लक्स और इनडाइजेशन का खतरा होता है.

अल्कोहल (Alcohol)

खरबूज के साथ शराब पीने से पेट या आंतों में तकलीफ या एसिड रिफ्लक्स हो सकता है. ऐसे में इस कॉम्बिनेशन के बचना ही बेहतर है.

Watch Video: कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com