विज्ञापन

ब्रेड को कहां स्टोर करना चाहिए? 3 हैक्स, जिससे 3-4 दिनों तक स्वाद रहेगा बिल्कुल फ्रेश 

अगर आप ब्रेड को ज्यादा समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान से हैक्स को अपना सकते हैं. इससे ब्रेड लंबे समय तक फ्रेश रहेगा. यहां जानते हैं ब्रेड को सही तरीके से स्टोर करने का तरीका-

ब्रेड को कहां स्टोर करना चाहिए? 3 हैक्स, जिससे 3-4 दिनों तक स्वाद रहेगा बिल्कुल फ्रेश 
how store fresh bread : ब्रेड को लंबे समय तक स्टोर कैसे करके रखें?

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम में से कई लोग जल्दी नाश्ता बनाने के चक्कर में ब्रेड का इस्तेमाल करते हैं. इसका इस्तेमाल नि स्फ सुबह के ब्रेकफास्ट में बल्कि कई लोग इवनिंग स्नैक्स के रूप में करते हैं. इसलिए ब्रेड कई घरों में सबसे जरूरी ग्रोसरी की लिस्ट में शामिल है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि ब्रेड खरीदने के 1-2 दिन बाद ही वो टाइट होने लगता है. वहीं, इसका स्वाद भी धीरे-धीरे बदलने लगता है. कुछ लोग इसे फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से ब्रेड और भी ज्यादा सख्त हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो सबसे पहले ब्रेड को सही तरीके से स्टोर करना सीख लें. अगर आप ब्रेड को सही तरीके से स्टोर करते हैं, तो इससे आपका ब्रेड 3 से 4 दिनों तक फ्रेश और सॉफ्ट बना रहेगा. यहां जानते हैं ईजी हैक्स-

ब्रेड को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में करे स्टोर

अगर आप चाहते हैं कि ब्रेड फ्रेश रहे, तो हमेशा उसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखें. अगर आप खुली हवा में ब्रेड रखते हैं, तो ब्रेड में मौजूद नमी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. ऐसे में ब्रेड काफी सख्त हो सकता है. इसलिए ब्रेड को हमेशा पैकेट में ही रखें और फिर उसे किसी एयरटाइट कंटेनर या ब्रेड बॉक्स में स्टोर करें. ध्यान रखें कि कंटेनर में ब्रेड रखते टाइम वो पूरी तरह से सूखा हो. ऐसा करने से ब्रेड का स्वाद लंबे समय तक बरकरार रहता है. 

फ्रिज में ब्रेड को रखने की न करें गलती

अगर आप सोचते हैं कि ब्रेड को फ्रिज में रखने से ये लंबे समय तक फ्रेश रहेगी, तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भई नहीं होता है. दरअसल, फ्रिज का ठंडा टेम्प्रेचर ब्रेड को जल्दी ड्राई कर देता है. इससे ब्रेड सूखकर सख्त हो सकता है. ब्रेड को हमेशा कमरे के तापमान पर रखें और किसी ठंडी और ड्राई जगह पर ही रखने की कोशिश करें. सीधे गैस या धूप के संपर्क में आने से बचाएं.

ज्यादा दिनों तक रखना है तो फ्रिजर में करें स्टोर

अगर आप ब्रेड को ज्यादा दिनों तक रखना चाहते हैं, तो सबसे बेस्ट तरीका है कि इसे फ्रिजर में स्टोर करके रखें. फ्रिजर में रखने से पहले ब्रेड को फूड-ग्रेड जिप लॉक बैग में पैक करें और अतिरिक्त हवा निकाल दें.

जब जरूरत हो, उतनी स्लाइस निकालकर कुछ मिनट के लिए कमरे के तापमान पर रखें या हल्का टोस्ट कर लें. इससे ब्रेड का स्वाद और टेक्सचर काफी हद तक बरकरार रहता है.

ये भी पढ़ें - Chapati Dough Tips: गुंथे हुए आटे को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें? जानिए आसान...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bread, Kitchen Hacks, Kitchen Hacks And Tricks, Kitchen Hacks Butter, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com