- ठंडाई एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है.
- दूध, चीनी, मेवा, बीज और विभिन्न प्रकार के मसालों का उपयोग किया जाता है.
- होली पर बनाएं जाने वाला स्पेशल ड्रिंक हैं.
रंगों का त्योहार नजदीक है जब हम अपने रंग और पानी गुब्बारे तैयार करते हैं, तो कुछ और भी होता है जिस पर हमें और भी ध्यान देने की जरूरत होती है. अच्छे भोजन और ताज़ा पेय के बिना होली अधूरी है. अगर आप किसी गेट टू गेदर का हिस्सा बन रहे हैं या होली पार्टी की मेजबानी कर रहे हैं, तो आपको मौज-मस्ती से भरे त्योहार के लिए अच्छा खाना और ड्रिंक पर फोकस करने की खास जरूरत है. इस मौसम में ठंडाई परोसें. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, अपने मेहमानों को इस पारंपरिक भारतीय पेय के साथ राहत मिलने दें. सुनिश्चित नहीं हैं कि एक गिलास संपूर्ण ठंडाई के साथ कैसे आना है? परवाह नहीं- शेफ कुणाल कपूर बचाव के लिए यहां हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ठंडाई रेसिपी का एक वीडियो शेयर किया है.
Holi 2022: होली पार्टी के मौके पर ट्राई करें ये मशहूर सेव पूरी चाट- Video inside
ठंडाई एक पारंपरिक भारतीय ड्रिंक है जिसमें दूध, चीनी, मेवा, बीज और विभिन्न प्रकार के मसालों का उपयोग किया जाता है जो ताज़ा स्वाद को बढ़ाते हैं. वैसे तो ठंडाई बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन अगर आप उनमें से जो अपनी होली पार्टी के लिए पहली बार होली पर ठंडाई बनाना चाहते हैं तो, यहां शेफ कुणाल कपूर परफेक्ट ठंडाई बनाने के लिए कुछ टिप्स शेयर किए है, जिससे आप इस ड्रिंक में बेहतरीन स्वाद पा सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां जाने ठंडाई बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स
1. ठंडाई मसाला बनाने के लिए सभी सामग्री को कम से कम आधे घंटे के लिए भिगो दें.
2. इससे सारी सामग्री नरम होकर अच्छे से पीस जाएगी.
3. अगर ठंडाई में डालने के लिए केसर नहीं है तो आप चुटकी भर हल्दी का उपयोग कर सकते हैं.
4. एक बार ठंडाई दूध तैयार करने के बाद आप इसका इस्तेमाल ठंडाई खीर, ठंडाई फिरनी और ठंडाई बासुंदी भी बना सकते हैं.
यहां देखें वीडियो:
तो इस होली अगर आप भी ठंडाई बनाने जा रहे हैं तो इन टिप्स को आजमाएं और मजेदार ठंडाई का मजा लें. वहीं ठंडाई दूध के साथ आप अन्य रेसिपीज भी ट्राई कर सकते हैं.
ठंडाई रसमलाई
यह एक ऐसा इंडियन डिजर्ट है जिसे आप खाए बिना नहीं रह सकते है. रसमलाई एक स्वादिष्ट बंगाली मिठाई है, जिसे ताजे छेने से तैयार करके मलाई में भिगोया जाता है. लेकिन यहां हम आपको मुंंह में पानी ला देने वाली रसमलाई को ठंडाई सिरप के साथ असेंबल किया जाता है.
ठंडाई बर्फी
होली के मौके के लिए यह एक परफेक्ट डिजर्ट है. बर्फी एक बहुत ही स्वादिष्ट इंडियन डिजर्ट है, लेकिन ठंडाई से बनी इस बर्फी को आप होली पार्टी पर बना सकते हैं. इसमें पिस्ता, केसर और ठंडाई सिरप डालकर इसे तैयार किया जाता है, इस स्वादिष्ट बर्फी को आप अपने पार्टी मेन्यू में शामिल कर सकते हैं.
ठंडाई फिरनी
होली के मौके पर इतने सारे नमकीन व्यंजन बनाएं जाते हैं और आप भी कोई स्पेशल डिज़र्ट बनाना चाहते हैं तो ठंडाई फिरनी एकदम बेहतरीन रेसिपी है. वैसे तो फिरनी एक पारंपरिक डिज़र्ट है जिसे ठंडाई का ट्विस्ट दे सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं