- मूंग दाल चीला खाने क्रिस्पी और स्वादिष्ट लगता है.
- पनीर की स्टफिंग इसमें मजेदार स्वाद देने का काम करती है.
- मूंग दाल चीला लाइट होता है, जो आसानी से पच जाता है.
आपके दिन की शुरूआत एक स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट के साथ होती है. ब्रेकफास्ट आपके दिन का पहला मील होता है जो दिनभर भी आपकी एनर्जी बनाएं रखने में मदद करता है. इसलिए जरूरी है कि आपका ब्रेकफास्ट हेल्दी भी हो. आमतौर पर लोग अपने ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे विकल्प की तलाश करते हैं जो कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाए और उन्हें संपूर्ण पोषण भी मिलें. शायद यही वजह की चीला को एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. वैसे तो इसे बेसन के एक पतले बैटर से तैयार किया जाता है लेकिन आप चाहे तो इसे अन्य चीजों से भी बना सकते हैं. आलू चीला से लेकर ओटस चीला तक आपको इसके काफी लाजवाब वर्जन देख सकते हैं.
अमृतसर में बड़े पैमाने पर पराठे बेचने वाली महिला की कहानी से इंटरनेट पर लोगो को किया प्रेरित
चीला रेसिपीज के इन खास वर्जन में हम आपके लिए पनीर की स्टफिंग से तैयार होने वाला बेहद ही स्वादिष्ट मूंग दाल चीला जोड़ने जा रहे हैं. मूंग दाल चीला खाने क्रिस्पी और स्वादिष्ट लगता है. पनीर की स्टफिंग इसमें मजेदार स्वाद देने का काम करती है. बता दें कि मूंग दाल चीला लाइट होता है, जो आसानी से पच जाता है. पाचन को बेहतर बनाने के लिए आप मूंग दाल से बने चीले का सेवन कर सकते हैं. वहीं पनीर प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है. तो अब आप सोचते हैं कि यह चीला कितना हेल्दी होगा. मूंग दाल चीला की इस बेहतरीन रेसिपी को यूट्यूबर शेफ पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जिसे आप स्टेप बाइ स्टेप फॉलो कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे बनाएं पनीर स्टफ्ड मूंग दाल चीला | मूंग दाल चीला रेसिपी
मूंग दाल को भिगोकर एक बैटर तैयार करना है और इसमें स्वादानुसार नमक मिला लें. पनीर की फीलिंग बनाने के लिए पनीर को कददूकस कर लें, इसमें नमक, कालीमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, कददूकस की हुई गाजर और प्याज डालकर मिला लें. अब एक पैन गरम करें इस बैटर को डालकर फैलाएं. पनीर की फीलिंग डालें और अच्छी तरह से दोनों से सेक लें. इस चाट मसाला छिड़के, हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ इसे परोसें. ब्रेकफास्ट के अलावा इसे टी टाइम पर भी सर्व किया जा सकता है.
पनीर स्टफ्ड मूंग दाल चीला की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
परफेक्ट टी टाइम स्नैक के लिए घर पर आसानी से बनाएं वेज शामी कबाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं