विज्ञापन

मिक्सी भूल जाएंगे! सिलबट्टे पर बनाएं लाल मिर्च-लहसुन की देसी स्टाइल चटनी, रोटी-पराठे के साथ स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Silbatte Wali Laal Mirch Lehsun ki Chatni Recipe: सिलबट्टे पर पिसी लाल मिर्च और लहसुन की चटनी स्वाद में बेहद चटपटी होती है. सूखी लाल मिर्च, लहसुन, धनिया और जीरे से बनने वाली इस देसी चटनी को रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं.

मिक्सी भूल जाएंगे! सिलबट्टे पर बनाएं लाल मिर्च-लहसुन की देसी स्टाइल चटनी, रोटी-पराठे के साथ स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
ndtv

आजकल ज्यादातर घरों में चटनी बनाने के लिए मिक्सी का इस्तेमाल होता है, लेकिन सिलबट्टे पर पिसी चटनी का स्वाद ही कुछ अलग होता है. इसकी खुशबू और दरदरा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है. अगर आप भी गांव के देसी खाने का स्वाद याद करते हैं तो सूखी लाल मिर्च और लहसुन की यह चटनी जरूर ट्राई करें. इसे बनाना बेहद आसान है और रोटी, पराठे से लेकर दाल-चावल तक के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है. अगर आप एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

Cook with Lubna यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बताया गया है कि सिलबट्टे वाली लाल मिर्च-लहसुन की चटनी बनाने के लिए 14 से 15 सूखी लाल मिर्च, 9 से 10 बड़ी लहसुन की कलिियां, 2 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच जीरा और स्वादानुसार नमक लें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा पानी भी इस्तेमाल करनाा होगा. अगर लहसुन की कलियां छोटी हैं, तो उनकी संख्या बढ़ा सकते हैं.

सबसे पहले लाल मिर्च को भिगोकर रखें

बता दें कि सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को अच्छी तरह धोकर करीब आधे से एक घंटे के लिए सामान्य पानी में भिगो दें. इसके बाद सििलबट्टे को साफ कर लें. अगर सिलबट्टा नया है तो इस्तेमाल से पहले उसे अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. वीडियो में इसे तैैयार करने के लिए आलू रगड़ने का तरीका भी बताया गया है.

सिलबट्टे पर ऐसे पीसें चटनी

साथ ही, अब भीगी हुई लाल मिर्च को सिल पर रखें और उसमें एक चम्मच नमक डालकर पीसना शुरू करें. इसके बाद साबुत धनिया और जीरा मिलााएं. मसाला सूखा लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी डाल सकते हैं. सिलबट्टे पर मसाले को आगे-पीछे चलाते हुए तब तक पीसें, जब तक वह अच्छी तरह बारीक न हो जाए. अब लहसुन की कलियों को हल्का कूटकर इसमें मिला दें. ऐसा करने से लहसुन आसानी से पिस जााएगा. सभी चीजों को एक साथ पीीसकर चटनी तैयार कर लें. आखिर में नमक चखकर जरूरत के मुतााबिक मिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बिना तले बनाएं दही-वड़ा, इस ट्रिक से बनेंगे एकदम सॉफ्ट, चटपटे मसालेदार

रोटी-पराठे के साथ करें सर्व

उन्होंने बताया कि इस चटनी को गरमा-गरम रोटी, पराठे या बेसन की रोटी के साथ परोस सकते हैं. ऊपर से थोड़ा देेसी घी और साथ में छाछ हो तो देसी खाने का स्वाद और बढ़ जाएगा. इसे दाल-चावल के सााथ भी खाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- बिना तंदूर के रुमाली रोटी कैसे बनाएं? ये है 100% परफेक्ट रुमाली रोटी बनाने स्टेप, इतनी सॉफ्ट कि खाते रह जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Silbatte Ke Fayde, Red Chili Pepper, Garlic, Coriander Seed, Cumin Seed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com