विज्ञापन

बिना तंदूर के रुमाली रोटी कैसे बनाएं? ये है 100% परफेक्ट रुमाली रोटी बनाने स्टेप, इतनी सॉफ्ट कि खाते रह जाएंगे

घर पर रुमाली रोटी बनाना कई लोगों को मुश्किल लगता है, लेकिन सही आटा और सही तकनीक अपनाने से आप बिना तंदूर के भी ढाबे जैसी मुलायम और पतली रुमाली रोटी बना सकते हैं.

बिना तंदूर के रुमाली रोटी कैसे बनाएं? ये है 100% परफेक्ट रुमाली रोटी बनाने स्टेप, इतनी सॉफ्ट कि खाते रह जाएंगे
Rumali Roti Recipe Without Tandoor : रुमाली रोटी बनाने का क्या तरीका है?

रुमाली रोटी का नाम सुनते ही ढाबों और रेस्तरां की वह पतली, मुलायम और रुमाल जैसी फोल्ड की हुई रोटी याद आ जाती है, जिसे हम में से अधिकतर लोग बनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल समझते हैं. आमतौर पर इसे तंदूर या अलग टेक्नीक से तैयार किया जाता है, लेकिन अब आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर आपके पास तंदूर नहीं है, तब भी आप बेहद आसान तरीके से घर पर परफेक्ट रुमाली रोटी बना सकते हैं. यूट्यूब चैनल Viraj Naik Recipes में बताई गई इस रेसिपी की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के बिल्कुल ढाबा स्टाइल, सॉफ्ट और पतली रुमाली रोटी तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी को आप वीडियो में भी देख सकते हैं. आइए जानते हैं रेसिपी-

वीडियो में देखें रेसिपी...

घर पर कैसे बनाएं रुमाली रोटी?

आवश्यक सामग्री

  • मैदा - डेढ़ कप मैदा
  • गेहूं का आटा - आधा कप 
  •  दूध - 2 से 3 टेबलस्पून
  • चीनी - 1 टीस्पून
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल - डेढ़ चम्मच
  • जरूरत अनुसार दूध
  • सूखा आटा बेलने के लिए

सबसे पहले तैयार करें सॉफ्ट आटा

रुमाली रोटी का असली राज उसके आटे में छिपा होता है. इसके लिए एक बड़े बर्तन में मैदा और गेहूं का आटा मिलाएं. बीच में जगह बनाकर दूध, चीनी, नमक और तेल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें ताकि चीनी दूध में घुल जाए. अब धीरे-धीरे आटा मिलाते हुए जरूरत के अनुसार दूध डालें और बहुत नरम आटा गूंध लें. आटा साधारण रोटी के आटे जितना या उससे थोड़ा ज्यादा नरम होना चाहिए.

5 मिनट तक करें अच्छी तरह नीडिंग

आटे को साफ सतह पर निकालें और हथेली की मदद से 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह नीड करें. इस प्रक्रिया से आटे में ग्लूटेन विकसित होता है, जिससे रुमाली रोटी ज्यादा मुलायम और लचीली बनती है. अगर नीडिंग के दौरान आटा थोड़ा सख्त लगे तो थोड़ा दूध मिलाकर उसे फिर से नरम कर लें.

आटे पर हल्का तेल लगाकर उसे बाउल में रखें और ढककर 1 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद आटे के 6 बराबर पेड़े बना लें. सभी पेड़ों पर थोड़ा तेल लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए दोबारा ढककर रख दें. यह स्टेप रोटी को आसानी से बेलने में मदद करता है.

पतली और बड़ी बेलें रोटी और सेंके

एक पेड़ा लें और उसके ऊपर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें. अब उसे जितना हो सके उतना पतला और बड़ा बेलें. रोटी इतनी पतली होनी चाहिए कि उसमें से हल्का प्रकाश दिखाई देने लगे. अगर बेलते समय रोटी चिपके तो थोड़ा-सा मैदा छिड़क सकते हैं. 

रुमाली रोटी को ढाबा स्टाइल बनाने के लिए एक लोहे की कढ़ाई को उल्टा करके गैस पर रखें. कढ़ाई पर नमक मिला पानी लगाएं, फिर उसे कपड़े से हल्का पोंछ लें. अब सावधानी से बेली हुई रोटी उल्टी कढ़ाई पर फैलाएं. साफ कपड़े की मदद से हल्के हाथों से दबाएं. जब रोटी पर छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें तो उसे पलट दें. मीडियम आंच पर दोनों तरफ से हल्के स्पॉट आने तक पकाएं. क्योंकि रोटी बहुत पतली होती है, इसलिए ये जल्दी पक जाती है.

ये भी पढ़ें - तवे से उतरते ही सख्त हो जाती हैं रोटी? कहीं आप तो नहीं कर रहे है 3 गलतियां, ऐसे बनाएं सॉफ्ट रोटियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rumali Roti, Rumali Roti Kaise Banaye, Rumali Roti News, Rumali Roti Making Process, Rumali Roti On Tawa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com