Weight Loss Recipe: जब भी वजन घटाने या मोटापा कम करने की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल आता है डाइटिंग का. बहुत से लोग सोचते हैं कि भूखे रहकर या खाना-पीना छोड़कर ही पतले हुआ जा सकता है. लेकिन यह बिल्कुल गलत है! खाना छोड़ने से शरीर में कमजोरी आ जाती है और चेहरे की रौनक गायब हो जाती है.
अगर आप भी बिना किसी कमजोरी के, हेल्दी तरीके से और तेजी से अपना फैट बर्न करना (fat burn karne ka tarika) चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेहद स्वादिष्ट और आसान डिश के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आपने सिर्फ 1 महीना अपनी डाइट में इस रेसिपी को शामिल कर लिया, तो आपको बिना दौड़े-भागे ही वजन आसानी से कम हो जाएगा.
इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल (@Eat Yammiecious) पर शेयर किया गया है. आइए जानते हैं मूंग और चना दाल से बनने वाली इस वेट लॉस टिक्की की डिश के बारे में.

वजन घटाने में मददगार है ये रेसिपी. (Image @Eat Yammiecious)
कैसे बनाएं वेट-लॉस रेसिपी- (How To Make Weight Loss Tikki)
- इस खास रेसिपी को बनाने के लिए आपको चाहिए भीगी हुई मूंग दाल और चना दाल.
- मूंग दाल और चना दाल का कॉम्बिनेशन प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है.
- जब आप मिक्सी में इन दालों को पीसें, तो साथ में दो चम्मच भुनी हुई मूंगफली और थोड़ा सा ओट्स भी मिला लें.
- ओट्स टिक्की को अच्छी बाइंडिंग देगा और मूंगफली आपको पूरे दिन के लिए भरपूर एनर्जी देगी. ध्यान रहे, पीसते समय पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है.
- दाल के इस गाढ़े पेस्ट में बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और ढेर सारा हरा धनिया मिलाएं.
- आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की गाजर या बीन्स भी बारीक काटकर डाल सकते हैं.
- इस टिक्की को और भी ज्यादा टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पनीर कद्दूकस करके मिला दें.
- अब इसमें कुटी हुई लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, थोड़ी सी काली मिर्च, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- इस मिक्सचर की छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें. अब एक नॉन-स्टिक पैन में बेहद मामूली सा तेल या घी लगाएं.
- पैन में थोड़े से सफेद तिल छिड़कें और धीमी आंच पर इन टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से सेंक लें.
- धीमी आंच पर सेंकने से दाल अंदर तक अच्छी तरह पक जाती है.
स्पेशल प्रोबायोटिक रायता कैसे बनाएं- (How To Make Raita Recipe)
- इस टिक्की को इस खास रायते के साथ खाएं. इसे बनाने के लिए एक कप फेंटी हुई दही लें.
- दही हमारे पेट के लिए बहुत अच्छी होती है. इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा और गाजर मिलाएं.
- ऊपर से थोड़ा सा काला नमक और सफेद नमक डालें.
- अब एक छोटे चम्मच तेल में जीरा, हींग, सफेद तिल, करी पत्ता और हरी मिर्च का हल्का सा तड़का लगाकर दही में मिला दें.
- बस, आपकी शानदार वेट लॉस थाली तैयार है! एक बार में 2 से 3 टिक्कियां इस रायते के साथ खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आपको समोसे-कचौड़ी जैसे अनहेल्दी स्नैक्स की याद भी नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो एक बार जरूर ट्राई करें चॉकलेट बनाना प्रोटीन केक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं