IndiGo एयरलाइन में यात्रा के लिए टिकट बुक करने वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप IndiGo की घरेलू फ्लाइट ले रहे हैं तो आपको शुल्क बढ़ोतरी की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए. इंडिगो ने घरेलू फ्लाइट से जुड़ी कई सेवाओं पर शुल्क को बढ़ा दिया है. इसका असर यात्रियों के जेब पर पड़ने वाला है. अगर आप छोटे बच्चे के साथ यात्रा करने जा रहे हैं और आपके पास लगेज ले जा रहे हैं तो आपको अब ज्यादा खर्च करने होंगे.
छोटे बच्चों के लिए टिकट हुआ महंगा
इंडिगो की घरेलू फ्लाइट में आप छोटे बच्चे के साथ सफर करते हैं तो आपको शिशु टिकट का शुल्क 1000 रुपये ज्यादा देने होंगे. इंडिगो पहले शिशु टिकट का शुल्क 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया है. यह उन बच्चों के लिए लागू किया गया है जिसके लिए सीट अलाउट नहीं होती है. वह अपने माता-पिता के साथ सफर करते हैं.
अतिरिक्त लगेज पर भी बढ़ाया गया चार्ज
अगर आप निर्धारित सीमा तक सामान ले जाते हैं तो आपको अलग से खर्च नहीं देने होते हैं. लेकिन अगर आप अतिरिक्त लगेज लेकर फ्लाइट में जा रहे हैं तो IndiGo के घरेलू फ्लाइट में निर्धारित सीमा से अतिरिक्त लगेज के लिए अब 800 रुपये प्रति किलोग्राम देना होगा. पहले यह 700 रुपये किलोग्राम था.
Priority Check-in और Boarding के लिए भी शुल्क बढ़ा
एयरपोर्ट पर जल्दी चेक इन करने और प्राथमिकता के साथ बोर्डिंग की सुविधा लेने के लिए अब ज्यादा खर्च करना होगा. इंडिगो ने Priority Check-in और Boarding के लिए अब 650 रुपये शुल्क लेगा. जबकि पहले 450 रुपये चार्ज देना पड़ता था.
अकेले बच्चों के सफर के लिए ज्यादा शुल्क
अगर कोई बच्चा अपने पैरेंट्स या किसी गार्जिन के बिना अकेले यात्रा कर रहा है तो इसके लिए एयरलाइन की अनअकंपनिड माइनर सर्विस की जरूरत पड़ सकती है. इंडिगो इसके लिए भी अब 1000 रुपये तक ज्यादा शुल्क वसूलेगा. अब अनअकंपनिड माइनर सर्विस के लिए 5999 रुपये देना होगा जो पहले 5000 रुपये था.
ट्रैवल सर्टिफिकेट के लिए भी 100 रुपये ज्यादा फीस
इंडिगो एयरलाइन ने ट्रैवल सर्टिफिकेट का शुल्क भी 100 रुपये बढ़ा दिया है. पहले इसके लिए 200 रुपये फीस देने होते थे, लेकिन अब इसके लिए 300 रुपये देने होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं