विज्ञापन

मिलेट्स, मोरिंगा और खिचड़ी... 76 की उम्र में ये 5 चीजें खाकर फिट हैं PM मोदी 

PM मोदी 76 की उम्र में फिट और एनर्जेटिक हैं. यहां जानते हैं आखिर किन-किन चीजों को खाकर वो दिनभर एनर्जेटिक रहते हैं?

मिलेट्स, मोरिंगा और खिचड़ी... 76 की उम्र में ये 5 चीजें खाकर फिट हैं PM मोदी 
PM Modi Loves Millets Moringa Gujarati Khichdi : पीएम मोदी की 5 पसंदीदा डिशेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 76 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी एनर्जी और कार्य करने की क्षमता को देखकर शायद ही कोई उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकता है. लंबे कामकाजी घंटों और बिजी लाइफस्टाइल के बावजूद पीएम मोदी अपने खानपान और लाइफस्टाइल को लेकर काफी अनुशासित रहते हैं. मीडिया में उन्होंने समय-समय पर अपने पसंदीदा खाने की चीजों को लकर चर्चाएं की हैं. उन्होंने कई बार बताया है कि वो नियमित रूप से अपने आहार में मिलेट्स (श्री अन्न), मोरिंगा और खिचड़ी जैसी चीजों को शामिल करते हैं. यहां जानते हैं पीएम मोदी की 5 पसंदीदा डिशेज और उनके फायदों के बारे में-

मिलेट्स (श्री अन्न)

PM मोदी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने मिलेट्स को बढ़ावा दिया है. बाजरा, ज्वार और रागी जैसे मोटे अनाज फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि मिलेट्स पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. यही वजह है कि इन्हें हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है.

PM मोदी खाते हैं मोरिंगा पराठा

पीएम मोदी ने कई बार बताया है कि वो अपने डाइट में मोरिंगा से बने पराठे शामिल करते हैं. मोरिंगा कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार होता है. इसमें विटामिन A, विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये इम्यूनिटी मजबूत करने, सूजन कम करने और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद कर सकते हैं.

गुजराती खिचड़ी है PM मोदी की पहली पसंद

सादा और हल्का भोजन पीएम मोदी की पसंद में शामिल है. गुजराती खिचड़ी, जो चावल और दाल से बनती उन्हें काफी पसंद है. इस खिचड़ी की बात ये है कि ये आसानी से पचने वाला और संतुलित भोजन है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा मिश्रण होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता.

स्नैक्स में मखाना खाते हैं PM मोदी

मखाना भी पीएम मोदी के पसंदीदा हेल्दी स्नैक्स में गिना जाता है. ये कम कैलोरी और अच्छी मात्रा में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स होता है. मखाने का सेवन करने से शरीर के वजन को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. 

गर्म पानी की आदत

खाने के अलावा पीएम मोदी ने नियमित रूप से गर्म पानी पीने की आदत का भी जिक्र किया है. उनका मानना है कि ये उनकी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा है. गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें - PM Modi Diet Plan : 76 की उम्र में भी फिट और एनर्जेटिक हैं PM मोदी, जानें क्या खाते हैं प्रधानमंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Fitness, PM Modi Fitness Advice, Pm Modi Fitness Secret, Pm Modi Fitness Mantra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com