Matar Paratha Recipe: सर्दियों के मौसम में हरी मटर खूब आती है और इसको जमकर भी खाया जाता है. वैसे तो मटर हर मौसम में आती है लेकिन इस मौसम में आने वाली मटर स्वाद में मीठी होती है और बेहद स्वादिष्ट लगती है. मटर एक ऐसी सब्जी है जिससे कई तरह की डिश बन सकती हैं. फिर वो चाहे मटर पुलाव हो, मटर पनीर, मटर मशरूम या फिर मेथी मटर हर किसी के साथ इसका कॉम्बिनेशन परफेक्ट रहता है. लेकिन क्या आपने कभी मटर पराठा खाया है. ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है. बता दें कि मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने टेस्टी मटर पराठे की रेसिपी शेयर की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. जिससे आप घर पर बहुत ही आसानी से ये टेस्टी रेसिपी बनाकर खा सकते हैं.
इस वीडियो में उन्होंने पराठे को बनाने के लिए आटा गूंथने से लेकर मटर को फ्राई करके उसके मसाले को तैयार करना तक सब बताया है. आटे में नमक, पानी और थोड़ा सा तेल डालकर आटा तैयार कर के रेस्ट करने के लिए रख दिया है. अब पराठे में भरने के लिए मटर का मसाला तैयार करेंगे. इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करेंगे उसमें हींग, जीरा, हरी मिर्च, अदरक डालकर फ्राई करेंगे और इसमें हरी मटर को डालकर फ्राई कर लेंगे और भून लेंगे. अब मटर में सूखे मसाले डालकर मिक्स कर के गैस को बंद कर देंगे. ठंडा होने पर मटर को मिक्सर में डालकर पीस लेंगे. इसमें प्याज को मिलाकर मिक्स कर लेंगे. इसके बाद मटर को एक बार फिर से भून लेंगे. पराठों के लिए मटर स्टफिंग बनकर तैयार हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं