मैगी जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. जब भूख बहुत तेज लगी हो और कम टाइम में कुछ अच्छा बनाना हो तो मैगी का ही ख्याल सबसे पहले आता है. हालांकि मैगी को जंक फूड माना जाता है और लोग इसे कई बार खाने से बचते हैं. लेकिन अगर आप इसमें कुछ अच्छी चीजों को मिलाकर मैगी बनाएं तो ये टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो जाएगी. तो चलिए जानते हैं मैगी की ऐसी हेल्दी रेसिपी जो स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
हेल्दी वेजिटेबल मैगी बनाने के लिए सामग्री
- 1 पैकेट मैगी
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई)
- 1/4 कप शिमला मिर्च ( बारीक कटी हुई)
- 1/4 कप मटर
- 2 चम्मच स्वीट कॉर्न
- 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 चम्मच घी या ऑलिव ऑयल
- हरा धनिया
- थोड़ा सा नींबू रस
- मैगी मसाला
रेसिपी
मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर उसे हल्का सा गर्म करें. अब इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, मटर, स्वीट कॉर्न डालकर सभी चीजों को अच्छे से फ्राई करें. जब सभी सब्जियां अच्छे से पक जाएं तो इसमें टमाटर डाल दें और नमक डालकर टमाटर के गलने तक पकाएं. अब इसमें मैगी डालकर पानी डालें और मसाला डालकर मिक्स करें और कुछ देर तक पकाएं. इसको ढ़ककर मैगी को पकाएं. मैगी के पकने पर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया डालकर मिक्स करें. आपकी टेस्टी वेजिटेबल मैगी बनकर तैयार है.
ये भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे, बिहारी स्टाइल सरसों वाली सहजन-आलू की सब्जी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं