विज्ञापन

बारिश में बाहर का खाना नहीं है, लेकिन घर की चटनी में नहीं मिलता बाहर वाला स्वाद, शेफ ने बताया मार्केट जैसी चटनी बनाने की रेसिपी

अगर आप भी बारिश के मौसम में बाहर के पकौड़े, समोसे और चटनी को मिस कर रहे हैं तो आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं बाजार जैसी घर पर बनने वाली चटनियों की रेसिपी. इसके बाद आप बाहर की चटनी और खाने को नहीं मिस करेंगे.

बारिश में बाहर का खाना नहीं है, लेकिन घर की चटनी में नहीं मिलता बाहर वाला स्वाद, शेफ ने बताया मार्केट जैसी चटनी बनाने की रेसिपी
घर पर बनाएं बाजार जैसी हरी और लाल चटनी. ( Image NDTV)

बारिश के मौसम में चटर-पटर चीजें खाने का मन बहुत होता है. खासकर जब बाहर निकलो तो बाजार में बन रहे पकौड़े, समोसे, चाट औक टिक्की देखकर मुंह में पानी आ जाता है. इस बात में कोई शक नहीं है कि इस मौसम में ये सभी चीजें खाने में मजा तो खूब आती है. लेकिन इसी के साथ एक चीज जिसका ध्यान रखना होता है वो है हेल्थ. बाहर मिल रहे सामान की साफ-सफाई कैसी है और खराब हाइजीन की वजह से इस मौसम में लोग बीमार भी जल्दी पड़ते हैं. बीमारियों से बचने के लिए घर पर समोसे-चाट बनाने के बारे में सोचते तो हैं. लेकिन बाहर जैसी चटनी घर पर नहीं बन पाती है और मजा कम हो जाता है.  

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप घर पर चाट, समोसे तो बना लेते हैं लेकिन बाजार जैसी चटनी घर पर नहीं बन पाती है तो आज हम आपको बताएंगे घर पर बाजार जैसी सब्जी बनाने की रेसिपी. ये रेसिपी यूट्यूब चैनल कुकिंग-शुकिंग पर शेयर किया गया है. तो चलिए जानते हैं मार्केट जैसी चटनी घर पर बनाने की रेसिपी. 

लाल वाली मीठी चटनी बनाने की रेसिपी

लाल वाली चटनी जिसे आप समोसा, ढोकला, कचौरी वगैरह के साथ खा सकते हैं. 

सामग्री 

  • सौंफ - 1 tsp
  • जीरा - 1 tsp
  • काली मिर्च - ½ tsp
  • कसूरी मेथी - ½ tsp
  • घी - ½ tsp
  • हींग - 1 पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ tsp
  • पानी - 1 ½ कप
  • चीनी - 1 cup
  • इमली की चटनी - ½ कप या (3 चम्मच इमली ,  ⅓ कप पानी में भीगी हुई)
  • काला नमक - ½ tsp
  • मगज - 1 tsp

मीठी चटनी बनाने के लिए एक तवा या फ्राई पैन गर्म करना है, इसमें डालेंगे सूखे मसाले एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच जीरा, आधी चम्मच काली मिर्च इन सभी को लो हीट पर अच्छे से भून लेना है. 2 मिनट के बाद गैस को ऑफ कर देंगे और हाफ टीस्पून कसूरी मेथी डालकर 1 मिनट के लिए रोस्ट कर लें. 

अब सभी चीजों को एक प्लेट में निकाल लें और 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें. इसके बाद इसे दरदरा ग्राइंड कर लें. अपना मसाला रेडी है.

अब चटनी बनाने के लिए कढ़ाई गर्म करें. इसमें हाफ टीस्पून घी या ऑयल लें, जैसे ही थोड़ा सा गर्म होता है एक चुटकी हींग डालें, हाफ टीस्पून रेड चिल्ली पाउडर डालकर दोनों को एक बार स्टर करना है. स्टर करते साथ इसमें पानी डालेंगे मसाले जलने नहीं चाहिए. 

अब चटनी को मीठा करने के लिए इसमें चीनी डालें और इमली की चटनी डालें और हाई फ्लेम पर पकाएं. इसके साथ ही इसमें एक चम्मच काला नमक मिलाएं. इसी के साथ में आधा चम्मच के आसपास मगज और एक चम्मच जो भुना हुआ मसाला बनाया उसको मिला दें. 

आप चाहो तो इसमें किशमिश भी ऐड कर सकते हो. इसमें अब बस बॉयल आने तक 5-7 मिनट हाई फ्लेम पर पकाना है और आपकी चटनी बनकर तैयार है. 

हरी चटनी बनाने के लिए सामग्री 

  • नींबू का रस - 1 ½ tsp
  • धनिया - 2 छोटे बंच
  • हरी मिर्च - 2
  • नमक - स्वादानुसार
  • पुदीना - 10-12 पत्ते
  • भुजिया - 2 tbsp 
  • पानी - 2 - 4 tbsp
  • दही - ½ cup (कम या ज्यादा)
  • काला नमक - ½ tsp

हरी चटनी बनाने के लिए मिक्सी के जार में दो छोटी कुच्छी धनिया के स्टम्स के साथ, दो हरी मिर्च, एक चम्मच सफेद नमक, थोड़ा सा पुदीना और आधा नींबू का जूस और बिकानेरी भुजिया भुजिया और हल्का सा पानी डालकर इसको ब्लेंड कर लेना है. चटनी को पीसने के बाद जरूरत के हिसाब से इसमें पानी मिलाएं और पेस्ट को एक बाउल में मिराल लें. अब इसमें काला नमक और दही डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेना है. आपकी हरी चटनी बनकर तैयार है. 

अब आप भी अपने घर में पकौड़े, चाट या समोसे जैसी किसी भी चीज के साथ इन चटनियों को बनाकर खाइए. इसके बाद आप बाजार की चटनी को मिस करना भूल जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: बच्चों का टिफिन बॉक्स आएगा खाली, बस विदेशी नाश्ते को दें देसी ट्विस्ट और बनाएं टेस्टी आलू मसाला टॉर्टिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Recipe Video, Chutney Recipe, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com