विज्ञापन

गुड़ की चाय क्यों फट जाती है? जानिए गुड़ की चाय बनाने का सही तरीका क्या है

गुड़ डालते ही चाय फट जाना एक आम समस्या है, जिसकी वजह गलत तरीका और तापमान में अचानक बदलाव होता है. ऐसे में आज हम आपको गुड़ की चाय बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

गुड़ की चाय क्यों फट जाती है? जानिए गुड़ की चाय बनाने का सही तरीका क्या है
गुड़ की चाय कैसे बनाएं कि दूध फटे न
Photo Credit: NDTV

Gud Ki Chai Kaise Banaye Ki Dudh Na Fate: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और कई जगहों पर प्रदूषण भी देखने को मिल रहा है. साथ ही इस मौसम में ठंड, खांसी-जुकाम और बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए कई लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं. हालांकि, गुड़ डालते ही चाय फट जाना एक आम समस्या है, जिसकी वजह गलत तरीका और तापमान में अचानक बदलाव होता है. अगर आप भी गुड़ की चाय बनाते समय इस परेशानी का सामना करते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको गुड़ की चाय बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिर गुड़ की चाय फट क्यों जाती है. इसकी जानकारी @MrSinghKitchen1 नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

गुड़ की चाय बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप पानी
  • 1 कप दूध
  • 1 बड़ा चम्मच गुड़
  • 1 बड़ा चम्मच चायपत्ती
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2 तुलसी के पत्ते
  • 2 हरी इलायची
  • 3 काली मिर्च

यह भी पढ़ें: मिक्सी भूल जाएंगे! सिलबट्टे पर बनाएं लाल मिर्च-लहसुन की देसी स्टाइल चटनी, रोटी-पराठे के साथ स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

गुड़ की चाय बनाने का सही तरीका क्या है?

एक पैन में पानी डालकर गैस पर रखें और अच्छे से उबाल आने दें. फिर अदरक, तुलसी, इलायची और काली मिर्च को हल्का दरदरा कूट लें. इससे चाय का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे. फिर गुड़ और चायपत्ती डालें. अब उबलते हुए पानी में गुड़ डालें और उसे पूरी तरह घुलने दें. इसके बाद चायपत्ती और तैयार किया गया मसाला डाल दें. इसके बाद गुड़ के पूरी तरह घुलने और पूरे में उबाल आने तक इंतजार करें. ध्यान रहे कि जल्दबाजी में दूध न डालें. अब दूसरे बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबाल लें. ठंडा या सेम टेंपरेचर का दूध बिल्कुल न डालें. जब गुड़ वाला मिश्रण उबल रहा हो, तभी उसमें उबला हुआ गर्म दूध डालें. इससे तापमान संतुलित रहेगा और चाय फटेगी नहीं. चाय को 2 से 4 मिनट तक उबलने दें. इसके बाद गैस बंद कर छान लें. आपकी गुड़ वाली चाय बनकर तैयार हो जाएगी.

इन बातों का रखें ध्यान

  • केमिकल वाला या बहुत पुराना गुड़ इस्तेमाल न करें.
  • गुड़ को पहले पूरी तरह घुलने दें.
  • ठंडा दूध कभी न डालें.
  • चाय और दूध दोनों गर्म होने चाहिए.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक, तुलसी, इलायची और काली मिर्च का इस्तेमाल करें.

गुड़ की चाय क्यों फट जाती है?

गुड़ की चाय फटने का सबसे मुख्य कारण उसमें मौजूद एसिडिटी और दूध के प्रोटीन के बीच होने वाली केमिकल रिएक्शन है. गुड़ में नेचुरल मैलिक एसिड और बाकी कार्बनिक एसिड होते हैं. जब इसे उबलते हुए या गर्म दूध वाली चाय में डाला जाता है, तो ये एसिड दूध के प्रोटीन को फाड़ या जमा देता है. ऐसे में गुड़ की चाय बनाते समय तापमान का ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर बिना चीनी और गुड़ के बना लें ये मिठाई, स्वाद चखकर बार-बार मांगेंगे लोग

यह भी पढ़ें: Amla Pickle Recipe: आंवले का अचार रहेगा 1 साल तक फ्रेश! जानें सीक्रेट ट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gud Ki Chai, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com