विज्ञापन

Rama Ekadashi 2026: आज रखा जाएगा रमा एकादशी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत पारण का समय

रमा एकादशी पर पूजा और व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं रमा एकादशी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत पारण का समय.

Rama Ekadashi 2026: आज रखा जाएगा रमा एकादशी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत पारण का समय
रमा एकादशी कब है?
Photo Credit: NDTV

Rama Ekadashi 2026: आज 5 नवंबर को रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. हिन्दू पंचांग के अनुसार ये व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा और व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. इसी कड़ी में आज हम आपको रमा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

रमा एकादशी तिथि

हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 3 मिनट पर हो गई है. वहीं, इस तिथि का समापन 5 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा. ऐसे में रमा एकादशी 5 नवंबर को मनाई जा रही है.

रमा एकादशी मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजे से सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:33 बजे से शाम 05:59 बजे तक

यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर किस रंग का तिलक लगाएं? जानिए लाल, पीले और चंदन तिलक का महत्व

रमा एकादशी व्रत का पारण कब करें?

रमा एकादशी व्रत का पारण 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को किया जाएगा. इस दिन व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी भक्त व्रत पारण कर सकते हैं.

रमा एकादशी पूजा विधि

रमा एकादशी का व्रत विधि-विधान से करने के लिए ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. 
एक चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें.
फिर फूल, चंदन, और धूप अर्पित करें और तुलसी पत्र और मिठाई का भोग लगाएं और घी का दीपक जलाकर श्रद्धा-भाव से भगवान की आरती करें. 
पूजा के दौरान लाल कपड़े में पांच कौड़ियां बांधकर माता लक्ष्मी को अर्पित करें और बाद में इसे तिजोरी या पर्स में रखें. इससे धन की कमी दूर होती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2026: कब शुरू होगा महापर्व छठ? जानिए नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य की तारीखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com