विज्ञापन

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिनर मेनू में क्या-क्या? यात्री कर सकते हैं कस्टमाइज, देंखे लिस्ट और किराया

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शाम से लेकर अगली सुबह तक ओवरनाइट सफर तय करती है, इसलिए रेलवे ने डिनर और सुबह की गर्म चाय पर विशेष जोर दिया है.

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिनर मेनू में क्या-क्या? यात्री कर सकते हैं कस्टमाइज, देंखे लिस्ट और किराया
Varanasi-New Delhi Vande Bharat Sleeper train Menu
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के डिनर मेनू की लिस्ट जारी.
  • रात के खाने से लेकर सुबह की चाय तक सारी चीजें दी जाएगी.
  • यात्री ऑनडिमांड भी अपने डिनर को कस्टमाइज कर सकते हैं.

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया है. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाया जा रहा है. वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओं, खान-पान और किराए से जुड़ी आधिकारिक जानकारियां साझा कर दी हैं. क्यों कि यह एक पूरी तरह से एसी और बंद कोच वाली प्रीमियम ट्रेन है और इसमें कोई जनरल बोगी नहीं होती, इसलिए यात्रियों के खान-पान की व्यवस्था सीधे रेलवे (IRCTC) द्वारा ही सुनिश्चित की जा रही है.

क्या रहेगा डिनर का मेनू?

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शाम से लेकर अगली सुबह तक ओवरनाइट सफर तय करती है, इसलिए रेलवे ने डिनर और सुबह की गर्म चाय पर विशेष जोर दिया है. रेलवे द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, रात के भोजन में यात्रियों को मानक और गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा जाएगा. इसमें दाल, चावल, ताजी चपाती (रोटी), मनपसंद सब्जी, दही या छाछ, आचार और मिष्ठान (स्वीट) को शामिल किया गया है.

खास बात यह है कि ऑनडिमांड भी डिनर मिलेगा. यानी यात्री अपनी पसंद या जरूरत के अनुसार भोजन को कस्टमाइज भी करा सकते हैं. इसके अलावा यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी के कैटरिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों को समय पर गर्म चाय, कॉफी और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया 

थर्ड एसी (3AC) किराया- 1,819.20 रुपये

सेकंड एसी (2AC) किराया- 2,349.80 रुपये

फर्स्ट एसी (1AC) किराया- 2,880.40 रुपये

हालांकि इस ट्रेन में भी रेलवे ने डायनामिक किराया सिस्टम लागू किया है. इस व्यवस्था के तहत, एक निश्चित प्रतिशत सीटें बुक होने के बाद किराए में 10% से लेकर 50% तक की बढ़ोतरी होती है. यानी टिकट लेने में देरी करने पर आपको सामान्य से महंगा टिकट मिलेगा.

यह भी पढ़ें | रेलवे ने 16 जोड़ी ट्रेनों का किराया घटाया, बिहार-यूपी-उत्तराखंड, मुंबई की ट्रेनें शामिल, सुपरफास्ट दर्जा खत्म

यह भी पढ़ें | ट्रेनें फुल, दिल्ली-नोएडा, गाजियाबाद से पूर्वांचल, बिहार के लिए कहां मिलेंगी बसें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper, Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper Train Fair, Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper Train Ticket Booking, Vande Bharat Sleeper Facilities, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com